पुणे में राजीव गांधी के नाम पर विश्वस्तरीय 'साइंस सिटी' की स्थापना करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में एक विश्व स्तरीय साइंस सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस सिटी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा।

मुंबई, 2 सितंबर। महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में एक विश्व स्तरीय साइंस सिटी स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस सिटी का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सरकार ने छात्रों में वैज्ञानिक भावना को पैदा करने और भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने के लिए एक केंद्रीय योजना के तहत पुणे के पास एक विश्व स्तरीय विज्ञान सिटी स्थापित करने का फैसला लिया है।

Uddhav Thackeray

उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित परिसर का नाम 'भारत रत्न राजीव गांधी साइंस इनोवेशन सिटी' होगा और इसे पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में 8 एकड़ के परिसर में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया और केंद्र सरकार की पहल के तहत इसके लिए 191 करोड़ रुपये के शुरुआती खर्च को मंजूरी दी गई है।

इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह सीटी आने वाले 5 सालों में बनकर तैयार होगी। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना और भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि भारत को 21वीं सदी में आकार देने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को मजबूत करने की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए यह सीटी लोगों और छात्रों को एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने में मदद करेगा। यह युवा पीढ़ी में विज्ञान के लिए जिज्ञासा पैदा करेगा और विज्ञान को आसानी से समझने में उनकी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर आया मुंबई पुलिस का बयान, कहा- अभी नहीं पता कैसे गई एक्टर की जान

पीसीपीएस शिक्षा अधिकारी सुनील पोटे ने कहा कि इस सिटी को प्रसिद्ध पिंपरी-चिंचवाड़ विज्ञान पार्क के परिसर में बनाए जाने की उम्मीद है, जो 2013 में चालू हो गया था। यहां लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। उन्होंने कहा कि इस सिटी को चीन, सिंगापुर और अन्य देशों में समान उच्च श्रेणी के वैज्ञानिक क्षेत्रों की तर्ज पर डिजाइन किया जाएगा। युवा पीढ़ी में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में यह काफी सहायक होगा।

Recommended Video

    Assam Government ने बदला Rajiv Gandhi National Park का नाम, जानिए क्या है नया नाम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+