'भाजपा की सरकार में शिवसेना का हाथ'
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन टूटने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों को भाजपा सरकार से इस्तीफा देने को लेकर एक बयान दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा की केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री अनंत गीते जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि अनंत गीते ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह केंद्र सरकार से इस्तीफा नहीं देंगे।

उन्होंने कहा है कि भाजपा की केंद्र में सरकार बनवाने में शिवसेना ने भी भूमिका निभाई है। भाजपा सरकार में शिवसेना का भी योगदान है। यह कहते हुए गीते ने इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने कहा था कि उन्होंने केंद्र में एनडीए से नाता तोड़ने को लेकर अभी फैसला नहीं किया है।
लेकिन अगर ऐसी स्थिति आई तो शिवसेना के 42 सांसदों को इस्तीफा देना होगा। क्योंकि उन्हे एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।
इससे पहले उद्धव के चचेरे भाई तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने एक चुनावी सभा में कहा था कि महाराष्ट्र में गठबंधन तोड़ने के बाद भी शिवसेना केंद्र में भाजपा से चिपकी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications