महाराष्ट्र: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता अनिल परब को ईडी ने किया तलब
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब को प्रवर्तन निदेशालनय (ईडी) ने तलब किया है। परब को मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
मुंबई, 29 अगस्त। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता व महाराष्ट्र सरकार में संसदीय मामलो के मंत्री अनिल परब को प्रवर्तन निदेशालनय (ईडी) ने तलब किया है। परब को मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। अनिल परब को 100 करोड़ रुपए की कथित वसूली के आरोप में समन जारी किया गया है। ईडी ने परब को मंगलवार सुबह 31 अगस्त को उनके दफ्तर में पेश होने का आदेश दिया है।

इस बात की जानकारी शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने अच्छा किया कहकर केंद्र पर निशाना साधते हुए इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। वहीं, धन शोधन के मामले में देशमुख पहले ही ईडी द्वारा भेजे गए 5 समनों पर पेश नहीं हुए हैं। बता दें कि ईडी महाराष्ट्र पुलिस की जानकारी में हुई कथित 100 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में जांच कर रही है। मामले के सामने आते ही महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली करने का आदेश देने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद सीबीआई ने उनपर मामला दर्ज किया था। उसके बाद इस पूरे मामले को ईडी को सौंप दिया गया। इसको लेकर अनिल देशमुख ने कहा का कि परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया है इसलिए उन्होंने उन पर ये आरोप लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications