अप्रैल 2020 के बाद से मुंबई में सामने आए कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले

मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 190 मामले सामने आए। यह अप्रैल 2020 के बाद से मुंबई में कोरोना के केसों की सबसे कम दैनिक संख्या है। वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण से मुंबई में तीन लोगों की मौत हुई।

मुंबई, 16 अगस्त। मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 190 मामले सामने आए। यह अप्रैल 2020 के बाद से मुंबई में कोरोना के केसों की सबसे कम दैनिक संख्या है। वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण से मुंबई में तीन लोगों की मौत हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। इसी के साथ अधिकारी ने बताया कि नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मामलों की संख्या 7,39,526 हो गई है, जबकि मौतों का कुल आंकड़ा 15,992 की संख्या को पार कर गया है।

Mumbai

पहली बार कोरोना के केस 200 से नीचे

बता दें अप्रैल 2020 के बाद यह पहली बार है जब मुंबई में कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 200 के नीचे पहुंची है, जबकि इस महीने में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब शहर में एक दिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या तीन रही है। इससे पहले 3 और 9 अगस्त को शहर में कोरोना से मौत के तीन-तीन मामले सामने आए थे। इसके अलावा, लगातार तीसरे दिन मुंबई में झुग्गी-झोपड़ी और चॉल कंटेनमेंट जोन से मुक्त रहे। वहीं, मुंबई में सील की गई इमारतों की संख्या घटकर 21 रह गई है। बता दें कि किसी इलाके में या फिर किसी बिल्डिंग में 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए जाते हैं तो उस इलाके को बीएमसी कंटेन्मेंट जोन और उस बिल्डिंग को सील कर देती है।

यह भी पढ़ें: 'हर्ड इम्युनिटी' पाने की संभावना पर कैसे पानी फेर रहा कोरोना का डेल्टा वेरिएंट, जानें

लगातार कम हो रही है केसों की संख्या

मुंबई में कोरोना के मामले में लगातार कमी देखी जा रही है। रविवार को मुंबई में कोरोना के 267 नए मामले सामने आए थे, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 26,484 टेस्ट किये गए हैं, इसी के साथ मुंबई में कोरोना टेस्ट की संख्या 86,78,746 पहुंच गई है। मुंबई में अभी तक कोरोना से 7,18,354 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 271 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में मुंबई में कोरोना के 2,749 एक्टिव केस हैं। शहर में कोरोना का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत है। इस साल मुंबई में 4 अप्रैल को कोरोना के सर्वाधिक मामले 11,163 मामले सामने आए थे। जबकि 1 मई को शहर में सर्वाधिक मौतें 90 सामने आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+