इस जगह मोबाइल चलाने का नया नियम, बिना हेडफोन देखा वीडियो तो होगी जेल, 5000 जुर्माना भी

Best Buses: परिवहन अधिकारियों ने कहा कि बेस्ट बसें सार्वजनिक सेवा वाहन हैं और इसलिए, सह-यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा या परेशानी से बचने के लिए बॉम्बे पुलिस अधिनियम की धारा 38/112 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Best Buses Mobile Headphones

Best Buses Mobile Operating: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मोबाइल चलाने के लिए नया नियम जारी किया गया है। दरअसल, यहां बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बसों में मोबाइल चलाने के लिए सख्त दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत यात्रा करते समय लोगों के तेज आवाज से बातचीत करने और बिना हेडफोन के मोबाइल उपकरणों पर ऑडियो/वीडियो देखने और सुनने पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय यात्रा कर रहे सह यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सिटी सिविक ट्रांसपोर्ट बॉडी द्वारा लिया गया है।

इस संबंध में 24 अप्रैल को BEST प्रबंधन द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई थी। प्रतिबंधों के नए सेट के तहत बेस्ट बसों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को अपने मोबाइल उपकरणों पर वीडियो देखते या ऑडियो सुनते समय हेडफ़ोन का उपयोग करना आवश्यक है। ये बसें मुंबई और आसपास के शहरों के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि बेस्ट की बसें सार्वजनिक सेवा वाहन हैं और इसलिए, सह-यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा या परेशानी से बचने के लिए, बॉम्बे पुलिस अधिनियम की धारा 38/112 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

अधिकारी ने कहा कि सभी बसों पर अधिसूचना प्रदर्शित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं, निजी कंपनियों से किराए पर लीज वाले वाहनों सहित बेस्ट बसों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा।

लगभग 3,400 बसों के बेड़े के साथ बेस्ट, मुंबई और पड़ोसी ठाणे, नवी मुंबई और मीरा-भायंदर शहरों में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करता है। बेस्ट की बसों में रोजाना 30 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+