Lok Sabha Elections: 'मैंने अपने पसंदीदा नेता..', मुंबई में राधे मां ने बताया किसे दिया वोट?
Radhe Maa Cast Vote: देश में लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण पूरा हो गया है। 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग हुई, जो कि कुल 58.73 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बीच राधे मां ने भी मुंबई में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
महाराष्ट्र में सोमवार (20 मई) को पांचवें और आखिरी चरण में 13 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। मुंबई की छह सीटें (मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण) पर वोटिंग हुई, इस दौरान तमाम फिल्मी हस्तियों के साथ प्रसिद्ध लोगों ने वोट डाला।

इस कड़ी में राधे मां ने भी वोट डाला। अपना वोट डालने के बाद जब उनसे पूछा कि उनका वोट किसको गया तो उन्होंने साफ कहा कि उनका वोट जो देश का विकास करने वाले नेता हैं, उनके लिए किया गया है।
मीडिया से बात करते हुए राधे मां ने कहा कि, ''मैंने तरक्की को वोट किया है, जो नेता देश में तरक्की करें, देश को आगे बढ़ाए। उसे नेता को वोट किया है। मैंने अपने पसंदीदा नेता को वोट दिया है। कंट्रोवर्सी बहुत हो रही थी। मेरे भी मन में ख्याल आया कि इस बार मुझे भी अपना वोट देना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगा है जो देश की तरक्की करने वाले नेता हैं, उन्हें जिताना चाहिए। उन्हें वोट के जरिए आशीर्वाद देना चाहिए। देश के नागरिक होने के नाते हमें अपना वोट जरूर करना चाहिए।
महाराष्ट्र में 5वें चरण में 49.15% मतदान, मुंबई में सिर्फ 34 फीसदी
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की 13 सीटों पर कुल 49.15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मुंबई में सिर्फ 34 फीसदी मतदान हुआ। सभी सीटों पर बात करें तो भिवंडी में 48.89 फीसदी, धुले में 48.81 प्रतिशत, डिंडौरी में 57.06 प्रतिशत, कल्याण में 41.70 फीसदी, मुंबई उत्तर में 46.91 प्रतिशत, मुंबई उत्तर मध्य में 47.32 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पूर्व में 48.67 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पश्चिम में 49.79 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण में 44.22 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण मध्य में 48.26 प्रतिशत, नासिक में 51.16 प्रतिशत, पालघर में 54.32 फीसदी और ठाणे में 45.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications