KRK ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- यूपी में योगी को हराने के लिए अकेले राकेश टिकैत ही काफी रहेंगे
मुंबई, मई 4। अक्सर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बोलने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) ने फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी का हवाला देते हुए कहा है कि अब यूपी में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा और यूपी में तो बीजेपी को हराने के लिए राकेश टिकैत ही काफी हैं। केआरके ने कहा कि बंगाल में प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी सही साबित हुई है, उन्होंने कहा था कि बीजेपी 100 से अधिक सीटें भी नहीं जीत पाएगी और सही साबित हुआ।

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी सच साबित हुई- KRK
बंगाल चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए केआरके ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए कहा है, 'प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल इलेक्शन से पहले कहा था- अगर मैं अपना काम अच्छे से जानता हूं तो मैं इस बात की गारंटी देता हूं कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में 3 डिजिट्स तक कभी पहुंच ही नहीं पाएगी और अगर ऐसा हुआ तो मैं अपना काम छोड़ दूंगा।"
जनता अब होशियार हो चुकी है- KRK
केआरके ने एक और ट्वीट में लिखा कि प्यारे भक्तों, इस बात को नोट कर लो कि उत्तर प्रदेश में राकेश ही बीजेपी को हराने के लिए काफी होंगे। अखिलेश यादव, जया बच्चन, ममता बनर्जी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव ये सभी अलग से! मैं जानता हूं कि मायावती और ओवैसी दोनों मिलकर बीजेपी की मदद करने की कोशिश करेंगे, लेकिन अब जनता बहुत होशियार हो गई है।' हालांकि बाद में केआरके ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: कमाल आर खान का PM मोदी पर जोरदार हमला, कहा- देशवासियों को छोड़ दिया सड़क पर मरने को












Click it and Unblock the Notifications