जानिए कौन हैं अंजुला अचारिया जिन्हें प्रियंका चोपड़ा ने दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड में ऐसे एक्टरों की कमी नहीं है जो अपने स्टाफ के साथ बेहद घुल मिलकर रहते हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपाड़ा भी उन्हीं में से एक हैं।

मुंबई, 23 मई। बॉलीवुड में ऐसे एक्टरों की कमी नहीं है जो अपने स्टाफ के साथ बेहद घुल मिलकर रहते हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपाड़ा भी उन्हीं में से एक हैं। यही कारण है कि विदेश में शूटिंग पर रहते हुए भी उन्होंने अपनी मैनेजर और दोस्त अंजुला अचारिया को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है।

Priyanka Chopra

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने साथ अंजुला की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस शानदार लड़की को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे दुख है कि मैं तुम्हारे साथ नहीं हूं। हमने एक साथ ऐसी चीजें कर दिखाई हैं जो हम कभी सोच भी नहीं सकते थे...तुम्हें बहुत सारी खुशियां, प्यार और जादूई सोच के लिए शुभकामनाएं, क्योंकि जब तुम सोचती हो तो उसे पूरा कर के ही रहती हो। हैप्पी बर्थडे डार्लिंग और हमेशा मुस्कुराती रहो।'

यह भी पढ़ें: दिल्ली ऑक्सीजन रैकेट: आरोपी कालरा के वकील ने कोर्ट में लिया सलमान खान का नाम, दिखाए ये सबूत

Citadel की शूटिंग में व्यस्त हैं पीसी
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ महीनों से लंदन में एक टीवी प्रोग्राम Citadel की शूटिंग कर रही हैं।

इस साल की शुरुआत में रिलीज हुए उनके संस्मरण अनफिनिश्ड में प्रियंका ने अंजुला का भी जिक्र किया था। संस्मरण में उन्होंने बताया था कि अंजुला का उनके करियर में कितना बड़ा योगदान रहा है। अंजुला ने बंबल नाम के डेटिंग एप में भी निवेश किया है जिसे प्रियंका भारत लाई थीं।

प्रियंका ने हाल ही में न्यूयॉर्क में सोना नाम का एक भारतीय रेस्त्रां खोला है। वह आखिरी बार फिर 'The White Tiger' में नजर आई थीं। प्रियंका एक्ट्रेस के अलावा एक प्रोड्यूसर और सफल बिजनेसवूमन भी हैं। पीसी वह अनोमली हेयरकेयर नाम से एक हेयर केयर ब्रांड चलाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+