संजय राउत के खिलाफ किरीट सोमैया की पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, जानिए पूरा मामला

मुंबई, 09 मई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी प्रोफेसर डॉक्टर मेधा किरीट सोमैया ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कराई है। मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ नवघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में मेधा ने आरोप लगाया है कि संजय राउथ ने मीडिया के सामने मेरे खिलाफ अशोभनीय बयान दिए हैं और फर्जी आरोप लगाए हैं।

Recommended Video

    Sanjay raut : kirit somaiya wife Medha Somaiya ने नवघर थाना में दर्ज कराई शिकायत | वनइंडिया हिंदी
    sanjay

    मेधा सोमैया ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी चाहता है कि मेरे साथ आपराधिक घटना हो। आरोपी का इरादा है कि वह बिना किसी सबूत के मेरे चरित्र हनन में शामिल होना चाहते हैं, उनका इरादा आपराधिक रूप से डराना और धमकाना है। संजय राउत के खिलाफ मेधा ने आईपीसी की धारा 503, 506, 509 के तहत केस दर्ज करने को कहा है। बता दें कि संजय राउत ने मेधा पर आरोप लगाया था कि वह वह 100 करोड़ रुपए के टॉयलेट घोटाले में शामिल हैं। उन्होने यह घोटाला युवा प्रतिष्ठान के नाम पर किया है।

    इसे भी पढ़ें- ओडिशा में कोरोना का कहर, Rayagada जिले के 64 स्कूली छात्र निकले Covid Positive
    बता दें कि इससे पहले किरीट सोमैया की पत्नी ने संजय राउत को मानहानि का नोटिस भेजा था। संजय राउत के आरोपों को गलत और निराधार बताते हुए मेधा ने यह नोटिस भेजा था। नोटिस में मेधा ने कहा था कि 48 घंटे के भीतर संजय राउत मुझसे माफी मांगे, नहीं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। गौर करने वाली बात है कि किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया विक्रांत एयरक्राफ्ट को बचाने के नाम पर गलत रह से लोगों से धन उगाही का केस झेल रहे हैं। दोनों के खिलाफ इस मामले में कानूनी केस चल रहा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने आईएनएस अभियान के नाम पर लोगों से 50 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+