ओडिशा में कोरोना का कहर, Rayagada जिले के 64 स्कूली छात्र निकले Covid Positive
Corona havoc in Odisha, 64 school students turned out to be covid positive
भुवनेश्वर, 09 मई: दिल्ली के बाद ओडिशा में बच्चों पर कोरोना का कहर बरपा है। ओडिशा के रायगडा जिले के 64 को स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Recommended Video

रायगडा जिले में दो छात्रावासों में रहने वाले 64 स्कूली छात्रों ने रविवार को कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रैंडम टेस्टिंग के बाद छात्र पॉजिटिव पाए गए लेकिन उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। रायगड़ा के जिलाधिकारी सरोज कुमार मिश्रा के अनुसार एहतियात बरत रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है।
सरोज कुमार मिश्रा ने कहा ऐसे में कोई कोरोना का प्रकोप नहीं है। लेकिन रैंडम टेस्ट के दौरान, हमने दो आवासीय छात्रावासों में कुछ निगेटिव मामले पाए गए और 64 छात्र पॉजिटिव पाए गए। छात्रों में कोई लक्षण नहीं है और उन्हें अलग कर दिया गया है इसके साथ ही रीचेकिंग के लिए मुख्यालय हम उनके सैंपल राज्य भेज रहे हैं । छात्रावासों में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है।
बता दें रायगडा जिला मुख्यालय अन्वेषा छात्रावास के कुल 44 छात्र पॉजिटिव पाए गए। इस छात्रावास में रायगडा के नौ अलग-अलग अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र रहते हैं। वहीं हाटामुनिगुडा हॉस्टल के 22 अन्य छात्रों को रायगडा जिले के बिस्मम कटक ब्लॉक में वायरस से पॉजिटिव पाया गया। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग के भुवनेश्वर स्थित डॉक्टर सत्यनारायण पाणिग्रही ने कहा, 'बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications