कंगना रनौत के साथ 17 की उम्र में हुआ सोनम कपूर से भी बुरा

कंगना रनौत की जिंदगी और बॉलीवुड में उनका सफर आसान नहीं रहा है। कैरियर के शुरुआती दौर में ऐसे मौके भी आए जब उन्हें खुद को बचाने के लिए मारामारी तक करनी पड़ी।

मुंबई। पिछले कुछ सालों बॉलीवुड हीरोइनें खुलकर अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बोलने लगी हैं। हाल ही में एक शो में विद्या बालन, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर ने अपने साथ हुई कई घटनाओं पर खुलकर बात की, खासतौर से लड़की होने के नाते उन्हें जो परेशानी उठानी पड़ी उसके बारे में। सोनम कपूर ने इस इंटरव्यू में 13 साल की उम्र में एक मॉल में एक अजनबी के खुद के ब्रेस्ट पकड़े जाने की बात बताकर सबकों चौंका दिया। ये पहला मामला नहीं है, जब किसी हीरोइन ने खुलकर किसी बात को स्वीकारा है। हम आपको हीरोइनें के साथ हुई कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुनकर उनके प्रशंसक चौंके बल्कि बॉलीवुड भी हक्का-बक्का रह गया। आज हम आपको कंगना रनौत के साथ 17 साल की उम्र में हुए शोषण की कहानी।

17 साल की उम्र में मेरे साथ जो हुआ, वो घिनौना मजाक: कंगना

वो दोस्त बनकर मेरे करीब आया था: कंगना

वो दोस्त बनकर मेरे करीब आया था: कंगना

कंगना रनौत अपने जज्बात को खुलकर जाहिर करने के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपनी निजी जिंदगी की बाते मीडिया के सामने करती हैं। कंगना रनौत बहुत कम उम्र में हीरोइन बनने की ख्वाहिश लेकर मुंबई आ गई थीं। मुंबई में उनकी मासूमियत का कई लोगों ने फायदा उठाया था। कंगना कई इंटरव्यू में इस बात को कुबूल चुकी हैं कि उन्हें कैरियर के शुरुआती दिनों में बहुत धोखे मिले।

'बॉलीवुड में लोग दोस्ती गांठकर फायदा उठाते हैं'

'बॉलीवुड में लोग दोस्ती गांठकर फायदा उठाते हैं'

कुछ समय पहले बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बताया था कि लोग आपको दोस्त और गॉडफादर बनकर आपके पास आते हैं। लेकिन जल्दी ही आपको ये एहसास हो जाता है, कि यहां फ्री में कुछ भी नहीं है। वो आपसे हर चीज की कीमत वसूलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि खुद को मेरा दोस्त कहकर मुझसे करीबी बढ़ाने वाले एक शख्स ने एक बार तो उसकी बात ना मानने पर मेरे सिर पर इतनी जोर से वार किया कि मैं खून से लथपथ हो गई।

 उसने मेरे सिर पर वार किया: कंगना

उसने मेरे सिर पर वार किया: कंगना

कंगना ने बताया था कि मैं सिर्फ 17 साल की थी। लेकिन मैं अपने खून से लथपथ सिर को देखकर घबराई नहीं। मैंने सेंडल निकालकर उसके सिर पर दे मारा। उसका सिर से भी खून निकलने लगा। कंगना ने ये किस्सा तो बताया लेकिन उस शख्स का नाम नहीं बताया। उसका बॉलीवुड में अच्छा प्रभाव था। कंगना जब कैरियर क शुरुआती दौर में फिल्में तलाश रहीं थी तो ये शख्स उनके करीब आया था।

'पुरानी बातों को याद करने से अब कुछ नहीं होगा'

'पुरानी बातों को याद करने से अब कुछ नहीं होगा'

कंगना ने उनसे फायदा उठाने वाले शख्स का नाम बताने से ये कहते हुए इंकार कर दिया था कि अब उन दिनों को याद करके क्या फायदा। उनका कहा कि मेरे साथ 17 साल की उम्र में क्या हुआ, उसे बताने से अब क्या फायदा। कंगना ने कहा कि ये सच है कि फिल्म के नाम पर उनका कई बार फायदा उठाया गया, जिससे उन्होंने खुद को ठगा महसूस किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+