'धाकड़' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त कंगना रनौत फिटनेस को लेकर खूब बहा रहीं पसीना, शेयर की 'धाकड़' फोटो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों बुडापेस्ट में हैं। ऐक्टिंग में तो कंगना का कोई सानी नहीं है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के लिए शारीरिक स्तर पर भी कंगना जमकर पसीना बहा रही हैं।
मुंबई, 8 जुलाई। हिट फिल्म की गारंटी बन चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों बुडापेस्ट में हैं। ऐक्टिंग में तो कंगना का कोई सानी नहीं है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के लिए शारीरिक स्तर पर भी कंगना जमकर पसीना बहा रही हैं। कंगना ने अपने प्रसंशकों के साथ अपनी फिटनेस की एक झलक साझा की है, जिसमें कंगना काफी फिट दिखाई दे रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह कसरत करती नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में कंगना ने लिखा 'धाकड़ लेवल फिटनेस'। उनकी आने वाली फिल्म का नाम भी धाकड़ ही है।

अधिकारी के रोल में नजर आएंगी कंगना
रजनीश रज़ी घई के निर्देशन में बन रही इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में कंगना एक अधिकारी एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आएंगी। बु़डापेस्ट से पहले फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में की गई थी।

बाल तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर आधारित है फिल्म
बाल तस्करी और महिला के खिलाफ अपराध पर आधारित इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका नें नजर आएंगे। धाकड़ के अलावा कंगना के खाते में अभिनेता से नेत बनीं जे जयललिता की बायोपिक थलाइवी, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित तेजस, मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ डिड्डा एंड इमरजेंसी आदि फिल्में भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications