सोनू निगम के अजान विवाद में कंगना ने कही सबसे अलग बात

सोनू निगम के अजान वाले ट्वीट से शुरू हुई बहस में कंगना ने बेहद सधी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन्हे अजान पसंद है लेकिन सोनू की बात भी सुनी जाए।

नई दिल्ली। सोनू निगम के अजान से नींद खराब होने की बात कहते हुए ट्वीट के बाद शुरू हुए विवाद में बॉलीवुड हस्तियों का कूदना भी लगातार जारी है। कई हस्तियों के सोनू के साथ याा विरोध में आने के बाद अब कंगना रनौत ने भी इस पर अपनी बात कही है।

सोनू निगम के अजान विवाद में कंगना ने कही सबसे अलग बात

मुझे तो अजान पंसद है: कंगना

मुझे तो अजान पंसद है: कंगना

सोनू निगम के अजान वाले ट्वीट से शुरू हुई बहस में कंगना ने बेहद सधी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा कि उन्‍हें अजान की आवाज बहुत पसंद हैं लेकिन मैं सोनू की बात का विरोध नहीं करती। उनके विचार का भी सम्मान किया जाना चाहिए। कंगना ने कहा कि मैं किसी और के लिए नहीं बोल सकती लेकिन अपनी बात करूं तो मुझे अजान बहुत पसंद है।

'मुझे धार्मिक स्थलों पर जाना भी पसंद'

'मुझे धार्मिक स्थलों पर जाना भी पसंद'

मुंबई में मीडिया से एक बातचीत में कंगना ने कहा कि लखनऊ में 'तनु वेड्स मनु' कि शूटिंग के दौरान अजान की आवाज उनको पंसद आती थी। उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर पूजा स्थलों जैसे कि मस्जिद, मंदिर और चर्च जाना पसंद करती हूं। कंगना ने कहा कि मुझे धार्मिक स्थलों पर जाना बचपन से पसंद रहा है।

मीका सिंह ने किया सोनू की बात का विरोध

मीका सिंह ने किया सोनू की बात का विरोध

गायक मीका सिंह ने सोनू के ट्वीट पर कहा है कि गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद और चर्च सिर्फ लाउडस्‍पीकर के लिए नहीं हैं, वह दान, लंगर और ऐसी ही चीजों के लिए होते हैं। चाहें सोनू निगम हों या कोई और हो बस मैं यही कहूंगा कि जो चीजें चलती आ रही है उन्हें अचानक रोक दें तो वो बुरी बात है, सुबह उठना अच्छी बात है, अगर हमें रोकना है तो नशे को रोकना चाहिए, भ्रष्टाचार रोकना चाहिए।

सोनू के ट्वीट विवाद में फंसे बॉबी

सोनू के ट्वीट विवाद में फंसे बॉबी

इस मामले में बॉबी देओल बिना किसा का पक्ष लिए ही घंटो इसमें पिसे। दरअसल, सोनू निगम के अजान को लेकर ट्वीट के बाद पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद कादिरी ने निगम को गंजा करने वाले को दस लाख के ईनाम की बात कही थी। इसके बाद सोनू निगम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए खुद ही गंजा होने की बात कह दी और कादरी से ईनाम तैयार रखने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+