सोनू सूद के यहां IT के सर्वे पर बोली शिवसेना- ये मोदी सरकार की विरोधियों को डराने की रणनीति है

मुंबई। लोकप्रिय फिल्‍म अभिनेता सोनू सूद से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग के सर्वे के बाद विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। आज महाराष्‍ट्र की सत्‍तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि, विपक्ष के खिलाफ जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करना केंद्र सरकार की रणनीति है।

Recommended Video

    Sonu Sood IT Raid: तीसरे दिन भी Sonu Sood के घर पर Income Tax का छापा | वनइंडिया हिंदी
     actor Sonu Sood

    इस तथ्य का जिक्र करते हुए कि अभिनेता ने कोरोना-महामारी की पहली लहर के दौरान हजारों प्रवासियों को उनके घरों तक वापस पहुंचने में मदद की, सामना के संपादकीय में शिवसेना द्वारा कहा गया कि, "सोनू सूद को अब अच्छे काम करने के लिए भी निशाना बनाया जा रहा है।" सामना में लिखा गया कि, "यह दिल्ली सरकार द्वारा अपने विकास कार्यक्रम के लिए सोनू सूद को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुने जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।"

     actor Sonu Sood

    वहीं, सूद के समर्थन में आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सच्चाई के रास्ते में लाखों कठिनाइयाँ हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की होती है। उन्होंने ट्वीट किया, "सच्चाई की राह में लाखों मुश्किलें हैं, लेकिन सच्चाई की हमेशा जीत होती है। सोनू सूद जी के साथ, भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल समय में सोनू जी का साथ मिला।"

     actor Sonu Sood

    आयकर विभाग की कार्रवाई पर, कांग्रेस ने भी केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही मोदी सरकार का 'तानाशाही राज' जारी है, लेकिन जवाबदेही की मांग की जाती रहेगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर कहा, "छापे का राज बेरोकटोक जारी है। डराना-धमकाना... ये सब सरकार जानती है! धमकी ही मोदी सरकार का मंत्र है! इस बार निशाने पर हैं हर्ष मंदर और सोनू सूद।"

    बता दिया जाए कि, आयकर विभाग ने लगातार दो दिनों तक मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से जुड़े परिसरों में अपना 'सर्वे' अभियान चलाया। हालांकि, इस बारे में कोई ठोस जानकारी मीडिया को नहीं दी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+