मुंबई: कांदिवली की हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत
मुंबई, 06 नवंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कांदिवली इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए मौजूद रही। बिल्डिंग में आग लगने की घटना की जानकारी के बाद बीएमसी मेयर किशोरी पेडनेकर भी घटनास्थल पर पहुंचीं थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत भी हुई है।

आग लगने की घटना रात 8 बजे के करीब कांदिवली इलाके के हंसा हेरिटेज बिल्डिंग में हुई है। हादसे को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल लाए गए दो घायलों में से एक को मृत घोषित कर दिया गया है। उसके बाद दूसरे शख्स की भी मौत हो गई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल की 7 गाड़ियों ने आग बुझाई।
Mumbai: Fire fighting operations are underway at Hansa Heritage building, Kandivali where a fire broke out earlier tonight. Mayor Kishori Pednekar is also present at the spot. No injuries reported yet. pic.twitter.com/Ceav9UOAR7
— ANI (@ANI) November 6, 2021
जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के 14वें फ्लोर में आग लगने की घटना हुई है। सूचना के अनुसार फ्लैट में कुछ लोगों के फंसे होने की भी खबर मिल रही है। घर में आग इतनी भयानक लगी हुई है कि बाहर तक आग की लपेटें आसानी से देखी जा सकती है। वहीं घर से अब तक 7 लोगो को सुरक्षित निकालने की बात भी सामने आई है। इस हादसे को लेकर एक दमकल अधिकारी का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है। इमारत के एक फ्लैट में सात लोग फंसे हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications