एंजियोप्लास्टी के बाद एकदम अलग लुक में नजर आए फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हाल ही में अनुराग कश्यप की एक तस्वीर शेयर की है। अनुराग का यह लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
मुंबई, 30 मई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हाल ही में अनुराग कश्यप की एक तस्वीर शेयर की है। अनुराग का यह लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल कुछ दिनों पहले अनुराग को दिल में ब्लॉकेज की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब वह घर पर हैं और उनकी तबीयत पहले से बहुत बेहतर है। एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग की यह पहली तस्वीर सामने आई है।
Recommended Video

अनुराग की बेटी आलिया अमेरिका में पढ़ रही हैं और हाल ही में मुंबई लौटी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुराग कश्यप की एक छोटी सी क्लिप भी साझा की है, जिसमें वह हंसते और नीली टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके गले में एक काला मास्क भी नजर आ रहा है। वह कैमरे की तफर घूरते हैं और कहते हैं, 'मैं बहुत अंधा हूं।' इस क्लिप में लड़कियों के हंसने की आवाज भी सुनाई दे रही है। अनुराग इस तस्वीर में एकदम अलग नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'राधे' में डिलीट किए गए थे कई सीन, सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन Nancy Jain ने शेयर की तस्वीरें
अनुराग कश्यप की इस सप्ताह की शुरुआत में एंजियोप्लास्टी हुई थी। पिछले हफ्ते सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनुराग के एक करीबी ने मीडिया को इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अब ठीक हैं और घर पर हैं। उन्हें अभी कुछ हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है।
अनुराग कश्यप को फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे, रमन राघव 2.0 और कई अन्य सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। वर्तमान में वह फिल्म दोबारा पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications