'राधे' में डिलीट किए गए थे कई सीन, सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन Nancy Jain ने शेयर की तस्वीरें

मुंबई, 29 मई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में है। फिल्म को मिल रहे निराशाजनक रिएक्शन से जहां सलमान खान और मेकर्स खुश नहीं है वहीं, बीते दिनों बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान के पिता सलीम खान ने भी 'राधे' को खराब फिल्मों की कटेगरी में डाल दिया था। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर गपशप शुरू हो गई है।

एक्ट्रेस नैंसी ने शेयर किया डिलीट सीन

एक्ट्रेस नैंसी ने शेयर किया डिलीट सीन

अक्सर ऐसा होता है कि फिल्म की स्टोरी लाइन को देखते हुए कुछ सीन शूट तो किए जाते हैं लेकिन किसी ना किसी वजह से उन सीन को फिल्म से हटा दिया जाता है। ऐसा ही सलमान खान की फिल्म राधे में भी हुआ। सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ डिलीट किए गए सीन की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे सलमान की ही ऑनस्क्रीन बहन और एक्ट्रेस नैंसी जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

फिल्म में ये था सलमान खान का परिवार

फिल्म में ये था सलमान खान का परिवार

सामने आई तस्वीरों में सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की फैमली दिखाई दे रही है। बता दें कि नैंसी जैन ने सलमान के कैरेक्टर 'राधे' की बहन का रोल किया था जबकि एक्ट्रेस जरीना वहाब और एक्टर वीरेंद्र सक्सेना ने उनके माता-पिता का किरदार निभाया था। फोटोज में राधे (सलमान खान) को अपनी बहन और माता पिता के साथ देखा जा सकता है।

'मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरें'

'मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीरें'

यह वह सीन था जिसे शूट तो किया गया था लेकिन फिल्म में जगह नहीं दी गई थी। नैंसी जैन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है..यह वह तस्वीर है जहां से यह सब शुरू हुआ और मुझे आप सभी से अंतहीन प्यार और समर्थन मिलना शुरू हुआ। मैंने अपने सपने में कभी नहीं सोचा था कि मेरे जीवन में कभी ऐसा कुछ होगा..मुझे उम्मीद है कि भगवान मुझे इस जीवन में खुद को साबित करने के लिए और अधिक अवसर देंगे..मैं आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं..लव यू।'

'जितना भी कट सीन है सब डाल देना प्लीज'

'जितना भी कट सीन है सब डाल देना प्लीज'

फैंस ने भी कमेंट बॉक्स में नैंसी के लिए अपने प्यार की बारिश कर दी है। कुछ यूजर्स ने उनसे फिल्म से डिलीट किए गए और सीन की तस्वीरें भी शेयर करने की रिक्वेस्ट की। एक यूजर ने लिखा, 'मैम जितना भी कट सीन है आप धीरे-धीरे डाल देना प्लीज।' एक फोटो में नैंसी मुंबई की लोकल ट्रेन में बैठी नजर आ रही हैं, इसमें एक्टर रणदीप हुड्डा और गौतम गुलाटी भी नजर आ रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में राधे और उनके माता-पिता सहित नैंसी के कैरेक्टर को दिखाया गया, जो थोड़ी घायल हो गई थी।

यह भी पढ़ें: 'गधा, चूहा...मैं तो उसे थप्पड़ मारूंगा', मीका सिंह ने KRK को जमकर लताड़ा, सलमान का किया सपोर्ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+