राजकुमार हिरानी की 'पीके' अब NFAI कलेक्शन में, जानिए वो वजह जिसके चलते बनी खास

मुंबई, जुलाई 06: साल 2014 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी। आमिर खान स्टारर फिल्म धर्म के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाकर पैसा कमाने वाले लालची धर्मगुरुओं पर तगड़ा निशाना साधती है। पीके एक व्यंग्यात्मक ड्रामा फिल्म थी, इस तरह की सेलुलाइड फिल्म शूट की जाने वाली पीके भारत की आखिरी कुछ फिल्मों में से एक है। धर्म के रुढ़िवादी सोच पर सीधा हमला करने वाली फिल्म पीके को नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफएआई) ने अपने कलेक्शन में ओरिजिनल कैमरा नेगेटिव के साथ शामिल करने की घोषणा की है।

bollywood news

फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी उन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने सालों से अपनी फिल्मोग्राफी के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। राजकुमार हिरानी ने मंगलवार (06 जुलाई) को मुंबई में अपनी 2014 की फिल्म पीके का मेन कैमरा निगेटिव एनएफएआई के निदेशक प्रकाश मगदुम को सौंपा। इस दौरान हिरानी ने कहा कि ओरिजिनल कैमरा नेगेटिवन को संरक्षित करना महत्वपूर्ण था और मुझे बहुत खुशी है कि इसे पुणे में एनएफएआई में संरक्षित किया जाएगा।

वहीं एनएफएआई के निदेशक प्रकाश मगदुम ने कहा कि हमें राजकुमार हिरानी के साथ अपने जुड़ाव को जारी रखते हुए खुशी हो रही है क्योंकि उनकी पहले की सराही हुई फिल्मों को भी एनएफएआई में संरक्षित किया जा रहा है। हमारे संग्रह में पीके को शामिल करना अद्भुत है, खासकर क्योंकि इसे सेल्युलाइड पर शूट किया गया था। उन्होंने बताया कि भारत में फिल्मों के निर्माण के मामले में सेल्युलाइड से डिजिटल में बदलाव साल 2013-14 के दौरान हुआ। इसलिए इस फिल्म को संरक्षण के लिए रखना और भी महत्वपूर्ण है।

ओरिजिनल कैमरा नेगेटिव के अलावा पीके और थ्री इडियट्स फिल्म के आउटटेक वाले लगभग 300 डिब्बे भी संरक्षण के लिए सौंपे गए। हिरानी की ओर से निर्देशित फिल्मों के पोस्टर, लॉबी कार्ड और फोटो के भारी कागजी सामान को भी एनएफएआई को दिया जाएगा। एफटीआईआई के पूर्व छात्र हिरानी को अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दों पर एक नया दृष्टिकोण देने के लिए उनके हल्के-फुल्के अंदाज के लिए जाना जाता है। राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्मों जैसे मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003), लगे रहो मुन्नाभाई (2006) और 3 इडियट्स (2009) के ओरिजिनल कैमरा नेगेटिव पहले से ही एनएफएआई में संरक्षित किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+