महाराष्ट्र के पालघर के डहाणू स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, 5 लोग जख्मी
महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लगने की खबर सामने आई है।
मुंबई, 17 जून। महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। विस्फोट के बाद आग लगने से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। इस विस्फोट में 10 से 15 किलोमीटर में स्थित घरों को भारी नुकसान होने की खबर है। खबर के अनुसार यह विस्फोट आज सुबह 9 बजे हुआ। आग की घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
Recommended Video

भारी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। यह विस्फोट कैसे हुए इस बात की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। पालघर जिला कलेक्टर कार्यालय ने बताया कि इस हादसे में 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। कलेक्टर ने फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया है और घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। बता दें कि फायर वर्क्स नाम की यह पटाखा फैक्ट्री डहाणू हाईवे से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications