नोट के लिए वोट बयान पर गडकरी को चुनाव आयोग का नोटिस
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में एक जनसभा में कहा था कि जल्द ही आपके पास पैसा आएगा आने देना। लक्ष्मी को मना नहीं करना चहिए। इस पर चुनाव आयोग ने गडकरी को नोटिस थमा दिया है। चुनाव आयोग ने गडकरी के इस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

गडकरी ने महाराष्ट्र की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि एक बात याद रखना आपके पास धन आएगा, आप उसे मना नहीं करना। ले लेना। क्योंकि लक्ष्मी का नहीं कहना नहीं चाहिए।
इस पर सियासी पारा तो गर्म हो ही गया था इसके अलावा इस बयान पर विदा भी छिड़ गया था। राजनीतिक पार्टियों ने इसकी आलोचना भी की थी।
इसके बाद चुनाव आयोग ने नीतिन गडकरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आपने ऐसा विवादास्पद बयान क्यों दिया।
चुनाव आयोग ने बुधवार शाम तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। आयोग ने इस बयान को पहली नजर में आचार संहिता का उल्लंघन माना है।












Click it and Unblock the Notifications