19 साल की एंप्लॉयी से बोला मैनेजर- तुम बेहद हॉट, मेरे साथ सो जाओ तो करियर बना दूंगा

19 साल की लड़की से बोला मैनेजर- तुम बेहद हॉट, एक बार मेरे साथ सो जाओ तो करियर बना दूंगा

मुंबई। मुंबई की एक हीरा कंपनी में मैनेजर के 19 साल की कर्मचारी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक बड़ी डायमंड फर्म के प्रोडक्शन मैनेजर ने 19 साल की कंपयूटर ऑपरेटर से कहा कि वो बेहद हॉट और सेक्सी है। एक बार अगर वो उसके साथ सो जाए तो वो उसके सारे ख्वाबों को पूरा कर देगा और करियर बना देगा।

diamond firm manager arrested for sexually harassing employee in mumbai

मिड डे की खबर के अनुसार, इस बात को लेकर जब लड़की ने मुंबई के अंधेरी स्थित इस फर्म के मालिक से शिकायत की तो वो भी उसी पर चिल्लाया और चुपचाप काम करते रहने को कहा। इसके बाद लड़की ने पुलिस से संपर्क साधा और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 9 अगस्त को आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की ने बताया कि उसकी नौकरी से ही परिवार का खर्च चलता है। 1 अगस्त को वो ओवरटाइम कर रही थी, मैनेजर और स्टाफ के दूसरे लोग भी मौजूद थे। शाम करीब 6 बजे सिक्योरिटी गार्ड ने उससे कहा कि मैनेजर उसे स्टोर रूम में बुला रहे हैं। वो वहां पहुंची तो उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया और एक बार सेक्स के लिए कहने लगा। लड़की ने उसे झिड़का तो नौकरी से निकाल देने की बात कही।

लड़की ने हिम्मत की और कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट से इसकी शिकायत की। 3 अगस्त को फर्म का मालिक आया तो शिकायत करने को लेकर उसने लड़की को ही डांटा। इस पर भी लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और पुलिस स्टेशन पहुंची, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+