डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांडे को हुआ कोरोना, माधुरी दीक्षित का टेस्ट आया निगेटिव
चर्चित रियलिटी डांस शो 'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश येलांडे का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। वहीं, शो की अन्य जज माधुरी दीक्षित और होस्ट राघव जुयाल में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
मुंबई। चर्चित रियलिटी डांस शो 'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश येलांडे का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। वहीं, शो की अन्य जज माधुरी दीक्षित और होस्ट राघव जुयाल में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। अब से कुछ दिन पहले शो के 18 क्रू मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। धर्मेश के अलावा शो के निर्माता अरविंद राव का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है। राव ने ई टाइम्स टीवी से हुई बातचीत में इस बात की पुष्टि की।

Recommended Video
उन्होंने कहा, 'जो भी हुआ वह बुरा है, लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा। वीकेंड लॉकडाउन के कारण अब हम पहले की तरह रविवार को शो की शूटिंग नही कर सकते और जब तक धर्मेश ठीक नहीं हो जाते उनकी जगह कोरियोग्राफर पुनित पाठक शो में जज की भूमिका निभाएंगे।'
यह भी पढ़ें: देश में कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 1.26 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, 685 लोगों की मौत
मालूम को कि शो के 18 क्रू मेंबर्स, जज व शो के निर्माता के कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद यह शो बहुत अच्छी तरह से ऑन एयर हो रहा है और कोरोना का इस शो पर फिलहाल कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला है।
राव ने आगे बताया कि, 'मुझे पिछले कुछ दिनों से कमर में दर्द हो रहा था और इसके अलावा और कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे थे। लेकिन हां, मैं बहुत कमजोर महसूस कर रहा था। लेकिन आज मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। अभी मुझे आरटी-पीसीआर टेस्ट करना है, मैं कुछ दिन बाद इसे कराऊंगा।'
शो की शूटिंग के दौरान हम पूरे एहतियात बरत रहे हैं। शो में ऐंट्री से पूर्व 48 घंटे पहले कराई गई कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है। लेकिन इसके बावजूद इस महामारी ने सारी गणनाओं को ताक पर रख दिया है। उन्होंने का कि शो की शूटिंग के दौरान सुरक्षा इंतजामों का पूरा ख्याल रखा जाता है, सेनेटाइजर और मास्क की पूर्ण व्यवस्था भी की गई है और तय दिशा-निर्देशों के हिसाब से ही हम शो की शूटिंग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications