देश में कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 1.26 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, 685 लोगों की मौत
देश में कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 1.26 लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने, 685 लोगों की मौत
भारत में कोरोना वायरस के अपडेट: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1.26 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ये देश में कोरोना महामारी फैलने की शुरुआत होने के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा एक दिन में आने वाले मामले हैं। देश में फिलहाल कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हाल के कुछ दिनों में ये तीसरी बार हुआ है, जब कोराना वायरस के एक दिन में एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। मंत्रालय द्वारा गुरुवार (08 अप्रैल) के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,26,789 नए कोविड-19 केस मिले हैं और 685 लोगों की मौत हुई है। कोरोना महामारी से देश में अब तक 1,66,862 लोगों की मौत हो गई है।

Recommended Video
देश में फिलहाल एक्टिव मामलों की कुल संख्या 9,10,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,18,51,393 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 59,258 लोग ठीक हुए हैं। देश में अब तक 9,01,98,673 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
देश में लगातार 29वें दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में कोरोना से इलाज करा रहे मरीजों की तुलना अगर कुल मामलों से की जाए तो ये 6.59 प्रतिशत है। देश में कोरोना से इलाज कर रहे है एक्टव मरीजों की संख्या 12 फरवरी को सबसे कम थी। 12 फरवरी 2021 को देश में यह संख्या 1,35,926 थी जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 फीसदी थी। कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की रिकवरी रेट भी गिरकर 92.11 प्रतिशत हो गई है। देश में डेथ रेट भी 1.30 प्रतिशत हो गई है।
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। उसके बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश , आंध्र प्रदेशों में केसों की संख्या बढ़ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोविड से मौत हुई है, उनमें से 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों को कोई अन्य गंभीर बीमारियां थीं।












Click it and Unblock the Notifications