मुंबई: महिला से रेप के बाद बिजनेसमैन ने दी दाऊद इब्राहिम के नाम की धमकी, बोला- 'पुलिस में शिकायत की तो...'
मुंबई: महिला से रेप के बाद बिजनेसमैन ने दी दाऊद इब्राहिम के नाम की धमकी, बोला- 'पुलिस में शिकायत की तो...'
मुंबई, 16 जून: मुंबई के जुहू इलाके में 35 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि 75 साल के बिजनेसमैन ने उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो बिजनेसमैन ने उसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मरवा दूंगा। तो वहीं, अब पीड़ित महिला ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

एमआईडीसी पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)एन, 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया लिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मुंबई के जुहू में 35 साल की एक महिला ने 75 साल के बुजुर्ग बिजनेसमैन पर रेप का आरोप लगाते हुए एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम की धमकी दी है। कहा है कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मरवा दूंगा।
चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने आरोप लगाया है कि वो उस व्यापारी के ख़िलाफ शिकायत दर्ज ना कराए इसके लिए उसे D गैंग से फ़ोन भी आया था। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला के मुताबिक, बिजनेसमैन ने उससे 2 करोड़ रुपए कर्ज भी लिया था और उसे वापस नहीं किया। साथ ही जब पीड़ित महिला ने उस पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की तब व्यवसायी ने कुख्यात गुंडे दाऊद इब्राहिम के नाम पर महिला को सीधे धमकाया है।
फिलहाल इस मामले की जांच अंबोली पुलिस से एमआईडीसी पुलिस को ट्रांसफ़र किया है। क्योंकि इस क्राइम की शुरुआत एमआईडीसी की ज्यूरिसडिक्शन में हुई थी। एमआईडीसी पुलिस महिला के दावों की जांच कर रही है और बता रही है कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी करवाई की जाएगी।
-
Mumbai Property: मुंबई और पुणे में अपना घर का सपना होगा पूरा, महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी सौगात -
Mumbai Metro Update: मेट्रो लाइन-9 का पहला फेज 3 अप्रैल से शुरू, 1 घंटे का सफर होगा अब 20 मिनट में -
IAS Ashwini Bhide कौन हैं? बनीं BMC की पहली महिला कमिश्नर, संभालेंगी देश की सबसे अमीर महानगरपालिका -
Mumbai Dabbawala Suspended Reason: मुंबई में डब्बावाला सेवाएं 6 दिनों के लिए बंद क्यों? चौंकाने वाली है वजह -
Mumbai Metro: टोक्यो जैसा होगा मुंबई का अंडरग्राउंड नेटवर्क, मेट्रो स्टेशन से कहां तक बनेगा 3KM का वॉकवे? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, बाजार में दिखी रौनक, चेक करें मुंबई का ताजा भाव -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications