SC ने दी कैंपा कोला सोसायटी के लोगों को राहत, अभी नहीं चलेगी BMC की बुल्डोजर

मालूम हो कि मालूम हो कि मंगलवार को बीमएसी की पूरी टीम कैंपा कोला कंपाउंड में अवैध फ्लैट्स को तोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पहुंची थी। मगर वहां के लोगों ने बीएमसी कर्मचारियों को कंपाउंड में घुसने नहीं दिया था। उसने लोगों को समय दिया था कि वह घर खाली करे लेकिन लोगो ने बुधवार को भी घर खाली नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने बीते एक अक्टूबर को अवैध फ्लैट मालिकों को आदेश दिया था कि सभी सात भवनों के पांचवें तल के ऊपर के फ्लैट मालिक 11 नवम्बर तक फ्लैट खाली कर दें।
पूरा मामला क्या था आईए आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल कैंपा-कोला कंपाउंड में 96 फ्लैट्स अवैध रुप से बनाए गए थे। बीएमसी ने बिल्डरों को सिर्फ पांच मंजिल तक बनाने की इजाजत थी लेकिन बिल्डरों ने नियमों का उल्लंघन किया गया। इससे पहले 12 अक्टूबर को मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने कैंपा कोला कंपाउंड का निर्माण करने वाले बिल्डर के खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कैंपा-कोला कंपाउंड के सभी अवैध फ्लैट्स को तोड़ने का आदेश दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
