एक्टर रघुवीर यादव की पत्नी पूर्णिमा खरगा ने मांगा तलाक, कोर्ट में दायर की याचिका
मुंबई। फिल्म जगत के बेहतरीन अभिनेता और 'पीपली लाइव' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रघुवीर यादव की शादी अब टूटने के कगार पर है। रघुवीर यादव की पत्नी पूर्णिमा खरगा ने 32 साल पुरानी शादी को खत्म करने के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है। बता दें कि पूर्णिमा खरगा ने अपने पत्नी रघुवीर यादव पर व्यभिचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही रघुवीर से 1 लाख रुपए के इंटर्म मैंटेनेंस और 10 करोड़ रुपए की एलिमनी मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्णिमा और रघुवीर पिछले 25 सालों से एक-दूसरे से अलग-अलग रह रहे हैं। रघुवीर और पूर्णिमा का एक 30 साला का बेटा है जो अभी अपनी मां के साथ रहता है। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर की गई याचिका में पूर्णिमा ने रघुवीर यादव पर धोखा देने और विवाहेत्तर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इन परिस्थितियों में याचिकाकर्ता यह मानती है कि वह हिंदू विवाह अधिनियम की धाराओं के डिक्री ऑफ डाइवोर्स का हकदार है।
अंतर्राष्ट्रीय कथक नर्तकी थीं पूर्णिमा
वर्ष 1988 में जब इन दोनों की शादी हुई, तब पूर्णिमा पेशे से एक अंतर्राष्ट्रीय कथक नर्तकी थीं, और रघुवीर एक संघर्षरत अभिनेता थे। पूर्णिमा के अनुसार उन्होंने रघुवीर के लिए अपना करियर छोड़ दिया, और रघुवीर के करियर पर ध्यान दिया। धीरे-धीरे रघुवीर कामयाबी की सीढ़िया चढ़ते गए, और दूसरी अपनी पत्नी और बच्चे को भूल गए। साल 1995 में पत्नी पूर्णिमा और अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर रघुवीर चले गए, जिसके बाद उन्होंने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा।
1995 में रघुवीर ने भी थी तलाक की अर्जी
इससे पहले 1995 में खुद रघुवीर यादव भी इस शादी से तलाक की अर्जी दे चुके हैं। पूर्णिमा ने अपनी अर्जी में बताया है कि उन्हें 1995 में शक हुआ था कि उनके पति का अपनी को-स्टार से संबंध है लेकिन वह इस शादी को बचाने की कोशिश करती रहीं। उस समय रघुवीर ने जबलपुर में तलाक की अर्जी लगा दी थी। कई साल बाद उन्होंने अपनी ये अर्जी वापिस ले ली थी।












Click it and Unblock the Notifications