मुंबई: BMC ने जारी की सीलिंग की नई गाइडलाइन, 20% से अधिक मिले मरीज तो पूरी बिल्डिंग होगी सील

मुंबई, 04 जनवरी: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई अब कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में पूरी तरह से आ चुका है। मुंबई में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में शहर से 8,082 नए कोविड मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसके बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 37,274 हो गया है। ऐसे में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने परिसर सीलिंग के लिए नई गाइडडाइन जारी की है, जिसके अगर बिल्डिंग या इमारत के विंग में फ्लैटों की संख्या के 20 प्रतिशत से अधिक कोरोना के रोगी मिले तो पूरी इमारत या उसके एक हिस्से को सील कर देगी।

 BMC guidelines

मुंबई में ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ-साथ कोविड-19 के मामलों में आई तेजी के बाद बीएमसी ने परिसर को सील करने के लिए नए गाइडलाइन जारी की है। सोमवार को मुंबई नगर निगम की ओर से जारी नए दिशा-निर्देश के मुताबिक अगर इमारत या बिल्डिंग के विंग में फ्लैट्स की संख्या के 20 फीसदी से अधिक कोरोना रोगी मिले तो पूरी इमारत या फिर उसके एक हिस्से को सील करेगी। नई गाइडलाइन मंगलवार से लागू हो जाएगी।

4 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूल बंद

वहीं इससे पहले मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया था कि मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें बच्चें भी संक्रमित हो रहे हैं। जिसे देखते हुए 4 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, ऑनलाइन क्लास चलेगी। 15 से 18 साल के जिन बच्चों को वैक्सीन देनी है। उनका वैक्सीनेशन स्कूल के माध्यम से वैक्सीन सेंटर पर होगा। इसी के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिला कलेक्टर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा 1 से 9 और कक्षा 11 वीं के छात्रों के स्कूल 31 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया। कक्षा 10वीं और 12 वीं के स्कूल जारी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+