उद्धव ठाकरे से मिल अमित शाह विधानसभा सीटों पर बात, पुहंचे मुंबई, राजनीतिक पार्टियों में हलचल
मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज मुंबई दौरा है। खबर है कि अमित शाह मुंबई दौरे पर पहुंच चुके हैं। यह दौरा अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्यनजर किया जा रहा है। अमित शाह के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका शहमशाह जैसा स्वागत किया जा रहा है। पार्टी के कई कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजा रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि भाजपा के अमित शाह ने विधानसभा चुनावों के लिए अपना नारा इस बार अजीबो गरीब सा दिया है। कहा है कि अब महाराष्ट्र , सभी महाराष्ट्र। इसका मतलब यह निकाला जा सकता है कि भाजपा इस बार कांग्रेस-एनसीपी का गढ़ बन चुका महाराष्ट्र पर अपना कब्जा जमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए तैयार है।
वहीं राजनीतिक गलियारे मेें हलचल इतनी देखी जा रही है कि कांग्रेस-एनसीपी के कार्यकर्ताओं व नेताओं में सन्नाटा सा है। इस जोर आजमाइश के साथ भाजपा ने अपना पहला पत्ता चला है इससे ऐसा लग रहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन और भाजपा गठबंधन की कड़ी टक्कर होने वाली है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications