Bigg Boss OTT: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की हुई बिग बॉस में एंट्री, करण जौहर के शो में मचाएगी धमाल

मुंबई, 01 अगस्त: अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और वो अपने फैंस के बीच दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। तो वहीं, अब खबर आ रही है कि टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भी नजर आएंगी। बता दें, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बहुत लोकप्रिय नाम है। वो सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।

बिग बॉस 15 को होस्ट करेंगे करण जौहर

बिग बॉस 15 को होस्ट करेंगे करण जौहर

बिग बॉस 15 टीवी से पहले यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगा, जिसे करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो को लेकर दर्शक काफी समय से जानने के लिए क्रेजी है कि इसमें कौन-कौन से कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में कई टीवी, फिल्म और म्यूजिक की दुनिया के सितारे नजर आएंगे। इसमें दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित, नेहा भसीन और नेहा मार्दा का नाम शामिल है। बता दे, यह सभी कन्फर्म कर चुके हैं कि इस बार यह इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

अक्षरा सिंह नजर आएंगी बिग बॉस में

अक्षरा सिंह नजर आएंगी बिग बॉस में

वहीं, अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट लिस्ट में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी नाम सामने आया है। अक्षरा, इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा अपनी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपने गानों के चलते भी इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती है। उनके कई वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। भोजपुरी कलाकारों की बात की जाए तो उनकी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टा पर उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

ब्रेकअपर के बाद सुर्खियों में आई थी अक्षरा सिंह

ब्रेकअपर के बाद सुर्खियों में आई थी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने सत्य, तबादला, धड़कन, सरकार राज और मां तुझे सलाम जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह काला टीका, पोरस और सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह एक्ट्रेस पवन सिंह के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी हिट थी। इनका रिलेशनशिप तब खत्म हुआ, जब पवन सिंह ने शादी रचा ली। साल 2019 में दोनों का ब्रेकअप हुआ था, जिस पर हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की। अक्षरा ने कहा कि उनका और पवन सिंह का रिलेशनशिप काफी मजबूत रहा। दोनों के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रिलेशनशिप बना हुआ था जो खत्म हो गया है।

कब आ रहा है बिग बॉस ओटीटी वर्जन

कब आ रहा है बिग बॉस ओटीटी वर्जन

बिग बॉस का ओटीटी वर्जन लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार बताया जा रहा है। ये सीजन टीवी पर ऑन एयर होने से पहले लगभग छह महिने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। फिल्म निर्माता करण जौहर इसको होस्ट करते दिखाई देंगे। ये शो इसी महीने अगस्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+