अजय देवगन की फिल्म 'भुज' का ट्रेलर जारी, देशभक्ति और जबरदस्त एक्शन सीन ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन

मुंबई, जुलाई 12। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भुज: द प्राइड इंडिया' का ट्रेलर जारी हो गया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले रविवार को फिल्म का टीजर आया था और ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया है। जबरदस्त एक्शन, देशभक्ति से लबरेज और भरपूर रोमांच से लबरेज इस फिल्म का फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है।

जबरदस्त एक्शन सीन हैं ट्रेलर के अंदर

जबरदस्त एक्शन सीन हैं ट्रेलर के अंदर

3 मिनट 21 सेकेंट के ट्रेलर का आगाज एक एयरस्ट्राइक के साथ होता है। पूरे ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाए गए हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी दिखाई गई है। विजय कार्णिक युद्ध के समय भुज हवाई अड्डे के प्रभारी थे और फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हमले के बाद पास के गांव माधापार की 300 महिलाओं की मदद से एक पूरे एयरबेस को फिर से खड़ा कर दिया गया।

Recommended Video

    Ajay Devgan की 'Bhuj' का ट्रेलर रिलीज, 1971 के युद्ध में Bhuj में क्या हुआ था?| वनइंडिया हिंदी
    ये है फिल्म की स्टार कास्ट

    ये है फिल्म की स्टार कास्ट

    इस फिल्म में अजय देवगन विजय कार्णिक की भूमिका में हैं। अजय के अलावा फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतही और पंजाबी कलाकार और सिंगर एम्मी विर्क भी हैं। नोरा फतही को अभी तक हमने कई फिल्मों में उनके ग्लैमरस अंदाज में देखा था, लेकिन वो पहली बार एक सच्ची देशभक्त के किरदार में नजर आएंगी। आपको बता दें कि ये फिल्म 13 अगस्त को दर्शकों के सामने होगी। फिल्म को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

    अजय देवगन के डायलॉग ने मचाया धमाल

    अजय देवगन के डायलॉग ने मचाया धमाल

    ट्रेलर के आखिर में अजय देवगन के एक डायलॉग ने फैंस का दिल जीत लिया है। अजय देवगन ने कहा है, "मेरे मरने का मातम मत करना, मैंने खुद ये शहादत चुनी है। मैं जीता हूं मरने के लिए, मेरा नाम है सिपाही!" ये डायलॉग टीजर के अंदर भी था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+