महाराष्ट्र की औरतें करेंगी बिजनेस,बताएंगे नोबेल पुरस्कार विजेता

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) महाराष्ट्र की औरतें किस तरह से आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सकती हैं, इसके लिए बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस क्लास लेंगे। बिल्कुल जमीन स्तर पर वित्त प्रदान करने की अवधारणा के जनक मोहम्मद युनुस को महाराष्ट्र सरकार ने आमंत्रित किया है।

ग्रामीण बैंक के चीफ

वे बांग्लादेश के ग्रामीण बैंक के संस्थापक भी हैं। वे विदर्भ और मराठवाड़ा की औरतों को बताएंगे कि वे किस तरह से बैंकों से छोटे-छोटे लोन लेकर अपने कामकाज को शुरू कर सकती हैं।

आएंगे मुंबई

2006 के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस अगले महीने की सात तारीख को मुंबई पहंच रहे हैं। बता दें कि उनके प्रयासों से बांगालादेश में लाखों औरतों की जिंदगी बदली है। उन्होंने अपने बैंक से लाखों औरतों को छोटे-छोटे लोन दिलवाए। जिसके बाद उन्होंने अपने काम-धँधे करने चालू किए।

कठोर चिप्पणी

ग्रामीण बैंक के संस्थापक युनुस पर आरोप हैं कि उन्होंने बांग्लादेश के नेताओं के ख़िलाफ़ ऐसी टिप्पणी की थी जो अवमानना की श्रेणी में आती हैं। इसलिए युनुस से बांग्लादेश के नेता बहुत नाराज रहते हैं क्योंकि वे उनकी खिंचाई करते रहते हैं। युनुस ने माइक्रोफाइनेंसिंग के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+