अनिल कपूर ने दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि, कहा- आज हमने इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार को खो दिया

मुंबई, जुलाई 7। अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर इंडस्ट्री की हर बड़ी हस्ती ने शोक प्रकट किया है। युवा पीढ़ी से लेकर उनके साथ काम कर चुके कई अभिनेताओं ने दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने वालों में अनिल कपूर का नाम भी शामिल है। 64 साल के अनिल कपूर ने ट्वीट कर दिलीप जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार और अनिल कपूर तीन फिल्मों में एकसाथ नजर आ चुके हैं।

दिलीप कुमार को अभिनेता अनिल कपूर की श्रद्धांजलि

दिलीप कुमार को अभिनेता अनिल कपूर की श्रद्धांजलि

1980 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अनिल कपूर ने दिलीप जी के लिए ट्विटर पर लिखा है, "आज हमारी दुनिया में थोड़ा कम उजाला है, क्योंकि हमारे सबसे बड़े सितारों में से एक ने इस दुनिया को छोड़ दिया है, दिलीप साहब मेरे पिता के बहुत करीब थे और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए हर बार सम्मान की बात रही। मैंने उनके साथ तीन यादगार फिल्मों में काम किया, वो मेरे लिए हमारी इंडस्ट्री के बेहतरीन और महान अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने हमेशा नई पीढ़ी को काफी प्रेरित किया। दिलीप साहब, आप हमेशा हमारे दिल और दिमाग में रहोगे।

Recommended Video

    Dilip Kumar passes away: 5 दशक तक ऐसे किया था लोगों के दिलों पर राज । वनइंडिया हिंदी
    इन फिल्मों में साथ नजर आए अनिल कपूर और दिलीप कुमार

    इन फिल्मों में साथ नजर आए अनिल कपूर और दिलीप कुमार

    अनिल कपूर ने दिलीप कुमार के साथ जिन तीन फिल्मों में काम किया, उनमें वो सह-अभिनय के रोल में थे। 1982 में आई फिल्म 'शक्ति' में दिलीप जी के साथ अनिल कपूर भी थे। इसके अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे। अनिल कपूर ने दिलीप कुमार के साथ 1984 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'मशाल' और 1986 में आई फिल्म 'कर्मा' में भी काम किया था, जिसमें जैकी श्रॉफ और नसरूद्दीन शाह भी थे।

    मुगल ए आजम में थे अनिल कपूर के पिता

    मुगल ए आजम में थे अनिल कपूर के पिता

    आपको बता दें कि अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर एक फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने दिलीप कुमार की 1960 की प्रसिद्ध फिल्म मुगल-ए-आज़म में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+