प्यारे एक्टर से मिलने के लिए हरिद्वार से साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा अक्षय का फैन, मिला खास तोहफा
अभिनेता अक्षय कुमार के एक फैन ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। उसका बस एक ही सपना था अपने प्यारे एक्टर अक्षय कुमार से मिलना। फिर उसने क्या किया पढ़िए...
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का अंदाज बेहद खास होता है। फिल्मों में उनका स्टाइल हो या फिर स्टंट्स सभी उनके फैन्स को काफी पसंद आते हैं। यही वजह है कि फैन्स प्यार से उन्हें मिस्टर खिलाड़ी या फिर खिलाड़ी कुमार कह के संबोधित करते हैं। अक्षय अपनी स्टाइल से जहां फैन्स के दिलों में राज करते हैं वहीं दूसरी ओर उनके ही एक फैन ने ऐसा कमाल किया कि खुद अक्षय कुमार सकते में आ गए।

जब साइकिल से मुंबई पहुंचा अक्षय का फैन
आम तौर पर देखा गया है कि किसी भी एक्टर का फैन अपने प्यारे अभिनेता के घर के बाहर पहुंच कर अपना प्यार जताता है। लेकिन अभिनेता अक्षय कुमार के एक फैन ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। ये फैन हरिद्वार से अपनी साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा। उसका बस एक ही सपना था अपने प्यारे एक्टर अक्षय कुमार से मिलना। आखिरकार साइकिल से अपनी यात्रा शुरू करने वाला ये फैन मुंबई पहुंच गया। बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने भी अपने इस फैन को निराश नहीं किया। जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका ये प्रशंसक इतनी कठिन यात्रा करके यहां पहुंचा तो वो तुरंत ही उसके पास पहुंचे और मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न केवल अपने फैन के साथ तस्वीर खिंचाई, बल्कि वो तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जारी की गई।
A photo posted by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
जिस तरह से अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने प्यार फैन से मुलाकात की खुद उस फैन को भी ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। हालांकि मुलाकात के बाद अक्षय कुमार ने अपने फैन के साथ एक तस्वीर ली जिसे उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक संदेश भी छोड़ा। उन्होंने कहा कि ये शख्स हरिद्वार से साइकिल चलाकर मुझसे मिलने आया, लेकिन ये सही नहीं है। आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार लेकिन आपसे अनुरोध है कि आप ऐसा बिल्कुल भी नहीं करें। बता दें कि अक्षय कुमार के काफी फैन हैं। बता दें कि 2016 में अक्षय कुमार सबसे ज्यादा पेड एक्टर्स में से एक थे। उनकी शादी ट्विंकल खन्ना से हुई, जिसे करीब 16 साल गुजर चुके हैं। 2017 में उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 2 आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications