बाहुबली की हीरोइन तमन्ना भाटिया ने दिया हीरोइनों को कम कपड़े पहनने की बात कहने वाले निर्देशक को जवाब

दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक सूरज के हीरोइनों के कपड़ों को लेकर किए गए कमेंट पर बाहुबली की हीरोइन तमन्ना के गुस्सा होने पर उन्होंने अपने कहे के लिए माफी मांगी है।

नई दिल्ली। तमिल फिल्‍म 'काठति सांदाई' के डायरेक्‍टर सूरज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि जो दर्शक पैसे खर्च कर हॉल मे जाता हैं, वो हीरोइन के बदन को देखना चाहता है, ना कि साड़ी में लिपटी औरत को। उनके इस बयान को लेकर हंगामा हो गया है। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने सूरज के बयान पर सख्‍त एतराज जताया और सूरज के कमेंट को शर्मनाक बताया। तमन्ना के एतराज और उन्हें कई हस्तियों का साथ मिलने पर सूरज ने अपने बयान के लिए अब माफी मांगी है।

निर्देशक के हीरोइन के शरीर पर किए भद्दे कमेंट पर भड़ी बाहुबली की हीरोइन

सूरज ने तमिल फिल्म 'काठति सांदाई' के प्रमोशन के लिए दिए गए इंटरव्‍यू में कहा था कि 'हम 'बी' और 'सी' क्लास के दर्शकों के लिए फिल्म बनाते हैं, वो साड़ी में लिपटी हीरोइन को देखने नहीं आते ऐसे में हमारी हीरोईनों को दर्शकों को खुश रखने के लिए कम कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं तो अपने ड्रेस डिजाईनर से साफ कह देता हूं कि किसी भी हीरोईन की ड्रेस उसके घुटनों से नीचे नहीं जानी चाहिए भले ही वो इसे पहनने में आनाकानी करे।

सूरज के इंटरव्यू के चर्चा में आने के बाद बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने वाली हीरोइन तमन्‍ना भाटिया ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए सूरज को जमकर खरी-खोटी सुनाई। तमन्‍ना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि डायरेक्‍टर सूरज को अपनी बात के लिए न केवल मुझसे बल्कि इंडस्‍ट्री की हर महिला से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दशक से ज्यादा के करियर में मैंने हमेशा अपी मर्जी से कपड़े पहने हैं ना कि बदन दिखाकर किसी को आकर्षित करने के लिए। चौतरफा आलोचना होने के बाद साउथ फिल्मों के डायरेक्टर सूरज ने ट्विटर पर कहा कि अपनी बात से किसी की छवि धूमिल करना या किसी को आहत करने का मेरा इरादा नहीं था, अगर किसी को दुख पहुंचा है तो अपने शब्‍द वापस लेता हूं और माफी मांगता हूं।
पढ़ें- दंगल के असली कोच बोले, ओलंपिक पदक जीत सकती हैं आमिर की फिल्मी बेटियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+