इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचीं अनुष्का शर्मा, 6 फरवरी को होगी सुनवाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने ने अपने खिलाफ इनकन टैक्स विभाग की ओर से शुरू की गई कार्रवाई को चुनौती देते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Actress Anushka Sharma

Actress Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपनी बेटी वामिका के दूसरे जन्मदिन की तस्वीरों को शेयर करने के बाद सुर्खियों में आई थीं। इससे पहले अभिनेत्री अपने पति स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और बेटी सहित परिवार के साथ वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वहीं अब एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चाओं में हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने खिलाफ इनकन टैक्स विभाग की ओर से शुरू की गई कार्रवाई को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है।

आयकर विभाग से मांगा जवाब

अनुष्का शर्मा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचीं हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस की याचिका पर आयकर विभाग से जवाब मांगा है। जिसकी अगली सुनवाई 6 फरवरी को तय की गई है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस को लगाई थी फटकार

इससे पहले दिसंबर 2022 में अनुष्का शर्मा को टैक्स से जुड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने फटकार लगाई थी। हाई कोर्ट ने अभिनेत्री पर खुद से टैक्स याचिकाएं दाखिल नहीं करने को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। दरअसल, अनुष्का ने टैक्स से जुड़ी दो याचिकाएं दाखिल करने के लिए टैक्सेशन कंसल्टेंट की हेल्प ली थी। जिस पर टिप्पणी करते हुए जजों की एक बेंच ने कहा था कि वह खुद से अपनी याचिकाएं क्यों नहीं दाखिल कर सकतीं हैं।

असेसमेंट ईयर में बकाए टैक्स से जुड़ा मामला

अनुष्का ने टैक्सेशन कंसल्टेंट श्रीकांत वेलेकर के माध्यम से याचिका दायर की और सेल्स टैक्स डिप्टी कमिश्नर, मझगांव द्वारा पारित आदेशों को चुनौती दी थी, जो कि साल 2012-13 और 2013-14 के असेसमेंट ईयर में एक्ट्रेस के बकाए टैक्स से जुड़ा है।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही अनुष्का फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। आखिरी बार उनको शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ 'जीरो' में देखा गया था। जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने बाबिल खान और तृप्ति डिमरी की लेटेस्ट फिल्म काला में कैमियो किया था। इस फिल्म को अनुष्का के भाई ने प्रोड्यूस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+