मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से 4 की मौत, 7 घायल
मुंबई, 15 फरवरी: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक भीषण हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, एक खोपाली में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुणे की ओर से आ रहा था ट्रक
पुलिस के मुताबिक, खोपोली के पास ट्रैफिक के चलते कई वाहन रुक थे। तभी अचानक पुणे की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित हो गया और तीन कारों, एक टेंपो और एक अन्य कंटेनर सहित छह वाहनों को टक्कर मार दी। एक स्विफ्ट कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार 7 अन्य घायल हो गए।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही रायगढ़ जिले से रेसक्यू टीम और एक्सप्रेसवे इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की वजह से एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। अधिकारियों को ट्रैफिक को सुचारू करने और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में लगभग एक घंटे का समय लगा।












Click it and Unblock the Notifications