मुंबई में दैनिक कोरोना के केसों में 21% का उछाल, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के केस हुए 141

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 922 केस मिले हैं, यानी पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के केसों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मुंबई, 26 दिसंबर। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 922 केस मिले हैं, यानी पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के केसों में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुंबई में शनिवार को कोरोना के 757 केस सामने आए थे। पिछले 7 महीनों में यह मुंबई में कोरोना के केसों की सर्वाधिक वृद्धि है।

coronavirus

4 जून को मुंबई में कोरोना के 973 केस सामने आए थे। दुनियाभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट के तेजी से बढ़ते केसों के बीच कोरोना के केसों में यह वृद्धि डराने वाली है। इसके अलावा शहर में कोरोना से दो लोगों की मौत की भी खबर है।

यह भी पढ़ें: Omicron Updates: हिमाचल पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट, MP में 8 नए मामले, जानें ताजा स्थिति

Recommended Video

    Omicron के MP में मिले 8 नए मरीज, इन 17 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, देखें- पूरी List | वनइंडिया हिंदी

    इसी के साथ शहर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,295 हो गई है वहीं कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.64% हो गया है। पिछले एक हफ्ते में कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि और ओमिक्रॉन को देखते हुए शहर में कई पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके बावजूद क्रिसमस पर जुहू बीच पर सैकड़ों लोग मौज-मस्ती करते दिखे, जिनमें से अधिकतर लोग बिना मास्क के थे। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में मुंबई बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

    वहीं, अगर बात पूरे महाराष्ट्र की करें। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,648 केस सामने आए है। वहीं इस दौरान 918 लोग कोरोना से ठीक भी हुए, वहीं 17 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 9,813 है। राज्य में ओमिक्रॉन के केसों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। आज महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 31 केस सामने आए। इसी के साथ राज्य में ओमिक्रॉन के 141 केस हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+