मुंबई में भारी बारिश का कहर, अब भांडुप में दीवार गिरने से 16 साल के लड़के की मौत

मुंबई, 18 जुलाई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश आसमान से आफत बनकर बरसी है। भारी बारिश ने माया नगरी में जमकर अपना कहर बरपाया है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से अलग-अगलग हादसों में अब तक 25 लोगों की जान चली गई। मूसलाधार बारिश के चलते चेंबूर इलाके में लैंडस्लाइड के बाद दीवार गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई तो वहीं विक्रोली इलाके में दो मंजिला इमारत ढहने से 7 की जिंदगी चली गई। वहीं अब जानकारी मिली है कि भांडुप में दीवार गिरने से लड़के की जान चली गई।

wall collapse

हादसे की जानकारी देते हुए मुंबई नगर निगम ने बताया कि भारी बारिश के चलते भांडुप में दीवार गिरने से हादसा हो गया। इस घटना में एक 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इसके अलावा ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने एक और हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि अंधेरी इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इधर, भूस्खलन से चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झुग्गियों पर दीवार गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारी बारिश से चेंबूर और विक्रोली में हुए हादसों में हुई मौतों पर दुख जताया। सरकार मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देगी और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। वहीं कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे चेंबूर में घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जायजा लिया।

मुंबई में हुए दो बड़े हादसों पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। वहीं दीवार गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 दिए जाने की घोषणा भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+