Morena News: बाइक की लड़ाई पर पत्नी गुस्सा होकर चली गई मायके, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक शख्स ने इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि उसकी पत्नी मायके चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गडोरापुरा का है। जहां एक युवक ने जब कर्जा वापिस नहीं किया तो साहूकार शादी में मिली मोटरसाइकिल उठाकर ले गया। पत्नी के बार-बार कहने पर भी युवक वापस मोटरसाइकिल घर नहीं लाया।

पत्नी रूठकर मायके चली गई इधर पति ने डिप्रेशन में सुसाइड कर लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की मां ने सुसाइड का कारण साहूकार द्वारा मोटरसाइकिल को छुड़ाना बताया है। इसके चलते बीबी मायके चली गई और वापस नहीं लौटी, जिससे दुखी होकर उसके बेटे ने जान दे दी।
इधर लड़की के पिता का आरोप है कि अभी हाल ही में मृतक के घर वालों ने 55 लाख रुपए में मकान बेचा था। जिसमें उसे हिस्सा नहीं दिया जा रहा था और इसके कारण उसके दामाद ने सुसाइड कर लिया। वह बेरोजगार था और शादी के बाद उसके घरवालों ने उसे घर से अलग कर दिया था घर चलाने के लिए उसे कर्जा लेना पड़ा।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में ASP अरविंद ठाकुर के द्वारा बताया गया कि मृतक युवक के मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच उपरांत ही कार्रवाई की जायेगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications