मुरैना की अंबाह नगर पालिका में अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हुआ बवाल

मुरैना में अंबाह नगर पालिका के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिंंड़ गए। दोनो तरफ से मारपीट और पथराव हुआ

मुरैना, 6 अगस्त। मुरैना में शनिवार को हुए अंबाह नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पुलिस को इस हंगामे को शांत कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा।

morena

अध्यक्ष पद का आयोजित किया गया चुनाव
शनिवार को अंबाह नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित किया गया। अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल आमने-सामने आ गए। दोनों ही दलों के बीच टेंडर वोटिंग को लेकर विवाद होने लगा और दोनों एक दूसरे पर हावी होने लगे।

एसडीएम कार्यालय के बाहर हो गया बवाल
अंबाह एसडीएम कार्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। नौबत यह आ गई कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में एसडीएम कार्यालय के बाहर का नजारा किसी युद्ध मैदान की तरह लगने लगा।

पुलिस ने बल प्रयोग करके उपद्रवियों को खदेड़ा
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इस वजह से इलाके में अशांति का माहौल हो गया। यह देखकर पुलिस तुरंत हरकत में आई और पुलिस ने बल प्रयोग करके उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। गलियों में घुस घुस कर पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा।

बीजेपी ने की अंबाह नगर पालिका की अध्यक्ष पद की सीट हासिल
एक तरफ बवाल हो रहा था और दूसरी तरफ अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हो रहा था। इस सब हंगामे के बीच बीजेपी ने अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। बीजेपी की प्रत्याशी अंजली जैन को 14 वोट मिले और वह अध्यक्ष पद के लिए चुन ली गईं। इस तरह अंबाह नगर पालिका के अध्यक्ष सीट बीजेपी के खाते में हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+