उपद्रवियों के घरों पर चला बुलडोजर, मकान किए गए धराशाई

गूंज बंधा गांव में तहसीलदार समेत मतदान दल पर हमला करने वाले उपद्रवियों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई

मुरैना, 26 जून। मुरैना में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में उपद्रवियों द्वारा तहसीलदार का सिर फोड़ने वाले मामले को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। रविवार को पुलिस प्रशासन का अमला गूंज बंधा गांव में पहुंचा। यहां उपद्रवियों के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा इस मामले में 9 नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बुलडोजर
शनिवार को तहसीलदार पर किया था हमला
शनिवार को पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान दिवस पर मुरैना में उपद्रवियों ने तहसीलदार राजकुमार नागोरिया पर हमला कर दिया था। राजकुमार नागोरिया गूंज बंधा गांव से मतदान दल और मतदान पेटियों को लेकर अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे और मतदान केंद्र से रवाना हो रहे थे, तभी उपद्रवियों ने उन्हें घेर लिया। उनकी गाड़ी पर हमला किया। इस हमले में तहसीलदार राजकुमार नागोरिया का सिर फूट गया था और वह लहूलुहान हो गए थे।
पुलिस ने 9 नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों पर किया था मामला दर्ज
उपद्रवियों द्वारा तहसीलदार पर प्राणघातक हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 9 नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली। तहसीलदार और मतदान दल की जान बड़ी मुश्किल से बच पाई थी। उपद्रवियों ने लाठी डंडे, पत्थर और हथियारों से लैस होकर तहसीलदार और मतदान दल को घेर लिया था। इस दौरान न केवल पथराव किया गया बल्कि गोलियां भी चलाई गई थी।
उपद्रवियों के घरों पर चलाया गया बुलडोजर
उपद्रवियों पर रविवार को ही पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई। रविवार को पुलिस प्रशासन का अमला गूंज बंधा् गांव पहुंच गया। यहां आरोपियों के घरों को धराशाई करने की कार्रवाई की गई।
पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया गांव
आरोपियों के घरों को जमींदोज करने से पहले पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। ऐसे में पुलिस की कुछ टीम लगातार आरोपियों को तलाश करने में जुटी हुई हैं, वहीं पुलिस प्रशासन की अन्य टीम गांव पहुंची और यहां आरोपियों के घरों को गिराने की कार्रवाई की गई।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+