Morena news: पुलिस पर किया था हमला इसलिए बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया आरोपी का मकान

मुरैना में पुलिस पर हमले का मामला, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, लोहगट गांव में चला बुलडोजर, आरोपी के घर को तोड़ा गया

Morena में पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने चंद घंटों के बाद ही आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। सट्टे को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर लोहगट गांव में हमला कर दिया गया था। इसी हमले के बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

Recommended Video

    Morena news: पुलिस पर किया था हमला इसलिए बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया आरोपी का मकान
    morena

    लोहगट गांव में हुआ था पुलिस पर हमला
    सट्टे की सूचना पर बागचीनी थाना पुलिस लोहगट गांव में पहुंची थी। यहां सट्टा चला रहे सुखलाल कुशवाहा को पकड़ते वक्त पुलिस पार्टी पर कई लोगों ने अचानक हमला बोल दिया था। लाठी-डंडे से बोले गए इस हमले में पथराव भी किया गया था। इस वजह से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

    पुलिस ने 2 दर्जन लोगों के खिलाफ किया था मामला दर्ज
    इस हमले के बाद पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वापस लौटे। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार किया गया। जिसके बाद बागचीनी थाने में दो दर्जन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसके बाद सभी आरोपियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया।

    आरोपी के घर पर चलाया गया बुलडोजर
    पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस बुलडोजर लेकर लोहगट गांव पहुंच गई। यहां सुखलाल कुशवाहा के घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की। बुलडोजर ने कुछ ही देर में सुखलाल कुशवाहा के घर को जमींदोज कर दिया। इस तरह पुलिस ने खुद पर हुए हमले का बदला ले लिया।

    बीते रोज भिंड में भी चला था बुलडोजर
    बीते रोज भिंड में भी पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल के भवन पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की थी। स्कूल संचालक को पुलिस ने 11 साल के मासूम बच्चे के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद स्कूल को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+