यह मेरा प्रण है अब मैं मुरैना में कांग्रेस को 6 की 6 सीट हराकर ही घर बैठूंगा: विधायक अजब सिंह कुशवाहा

Morena MP Election Congress List: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कल रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें वर्तमान विधायकों की भी टिकट काटे गए हैं। इसके बाद उनके समर्थक सड़कों पर आ गए हैं। ऐसी एक विधानसभा सीट सुमावली है, जहां से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर नए चेहरे कुलदीप सिंह सिकरवार को उम्मीदवार बनाया है।

अपना टिकट कटने से नाराज विधायक गजब सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस हाई कमान नहीं अपना फैसला नहीं बदला तो वे पूरे मुरैना जिले में कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाएंगे। विधायक के समर्थन में उनके समर्थकों ने भी जमकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

Statement of MLA Ajab Singh Kushwaha, I will sit at home only after defeating Congress in Morena.

कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह मेरा प्रण है अब मैं कांग्रेस की 6 की 6 सीट हराकर ही घर बैठूंगा क्योंकि कांग्रेस ने मेरे साथ धोखा किया है मैंने कांग्रेस पर भरोसा किया और चुनाव जीतकर उनको सीट निकाल कर दी परंतु कांग्रेस ने मेरे साथ गद्दारी की है जिसका खामियाजा भुगतेगी अब कांग्रेस उन्होंने कहा कि मैं जब तक अन्न पानी ग्रहण नहीं करूंगा जब तक कांग्रेस की 6 की 6 सीटों को नहीं हरा दूंगा

बता दे विधायक अजब कुशवाहा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक जमकर बवाल काट रहे है। कांग्रेस कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहा है। दरअसल, सुमावली विधानसभा से वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर नए चेहरे कुलदीप सिंह सिकरवार को मौका दिया गया है। पिछले 10 वर्षों से कुलदीप सिंह की जनता के लिए कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस ने उन्हें मौका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+