मॉल में शॉपिंग कर रहे थे टीआई साहब, एसपी की नजर पड़ी, देखते ही सैल्यूट किया, फिर भी हो गए सस्पेंड

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक थाना प्रभारी शॉपिंग मॉल पहुंचे थे‌। अचानक एसपी की नजर उन पर पड़ गई। फिर पुलिस अधीक्षक ने ऐसा एक्शन लिया, जिसकी अब जमकर चर्चा हो रही है।

टीआई जितेन्द्र दोहरे को मुरैना एसपी समीर सौरभ ने सस्पेंड किया है। सस्पेंड करने की वजह लापरवाही व घोर अनुशासनहीनता बताई गई है।

Morena suspended for shopping at TI Mall

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को यह आदेश दिए गए थे कि कोई भी थाना प्रभारी अपने मुख्यालय को बिना अनुमति के नहीं छोड़ेगा। लेकिन 24 नवंबर को शाम लगभग 8:00 बजे थाना प्रभारी रिठौरा निरीक्षक जितेंद्र दोहरे की उपस्थिति थाना मुख्यालय में न होकर अन्य जिले में पाए गए हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी द्वारा ना तो किसी वरिष्ठ अधिकारी को जानकारी दी गई है ना ही वरिष्ठ अधिकारियों से कोई अनुमति ली गई। थाने से बिना अनुमति गैर हाजिर पाए जाने पर थाना रिठौरा उप निरीक्षक जितेंद्र दोहरे की अनुपस्थिति दर्ज की गई।

दोहरे की इस हरकत को न सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया, बल्कि अपने कार्य के प्रति भी लापरवाही माना गया। इसीलिए एसपी मुरैना ने जितेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। निलंबन की अवधि में निरीक्षक का मुख्यालय रक्षित केंद्र मुरैना रहेगा। वह पुलिस लाइन मुरैना की प्रत्येक गणना में उपस्थित रहेंगे।

बताया जा रहा है कि मुरैना के रिठौरा थाना प्रभारी जितेंद्र दोहरे मुख्यालय छोड़कर ग्वालियर के मॉल में शॉपिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुरैना पुलिस अधीक्षक ने उन्हें देख लिया।

एसपी समीर सौरभ ने टीआई जितेंद्र दोहरे को ग्वालियर के एक शॉपिंग माल से निकलते हुए भी देखा था। बिना परमिशन के जिला मुख्यालय को छोड़ने को लेकर एसपी समीर सौरव ने थाना प्रभारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+