एमपी: रावण के दरबार में बोली नर्तकी-' सारे लड़कों की कर दो शादी बस एक को कुंवारा रखना'

मुरैना में आयोजित रामलीला में फिल्मी गाने पर हुआ डांस, युवक ने नर्तकी बनकर रावण के सामने लगाए ठुमके, हैरान रह गए श्रद्धालु, वीडियो हुआ वायरल

मुरैना, 11 अक्टूबर। रावण का दरबार लगा हुआ था, रावण ने मनोरंजन के लिए नृत्य पेश करने का हुक्म सुनाया, नृत्य पेश करने नर्तकी आई और उसने फिल्मी गाने पर डांस करना शुरू कर दिया। यह पूरा नजारा मुरैना की पोरसा तहसील में चल रही रामलीला का था, जहां रामलीला के दौरान फिल्मी गाने पर डांस किया गया। जिसे देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु हैरान रह गए।

पोरसा के नागाजी सरोवर परिसर में हो रहा है रामलीला का मंचन

पोरसा के नागाजी सरोवर परिसर में हो रहा है रामलीला का मंचन

मुरैना जिले के पोरसा इलाके में स्थित नागाजी सरोवर परिसर में रामलीला का मंचन हो रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला देखने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन रामलीला के अलग-अलग हिस्सों का मंचन किया जा रहा है। बीते रोज भी रामलीला में रावण के दरबार का मंचन दिखाया गया।

Recommended Video

    एमपी: रावण के दरबार में बोली नर्तकी-' सारे लड़कों की कर दो शादी बस एक को कुंवारा रखना'
    रावण ने मनोरंजन के लिए दरबार में बुलाई नर्तकी

    रावण ने मनोरंजन के लिए दरबार में बुलाई नर्तकी

    रामलीला चल रही थी, रावण का दरबार सजा हुआ था। रावण ने अपने मनोरंजन के लिए दरबार में नर्तकी बुलाई और उसे नृत्य करने का हुक्म दिया। सजी हुई नर्तकी रावण के दरबार में पहुंच गई और नर्तकी ने जैसे ही नृत्य करना शुरू किया तो वहां बैठे सभी श्रद्धालु हैरान रह गए क्योंकि नर्तकी द्वारा फिल्मी गाने पर डांस किया जा रहा था

    सारे लड़कों की कर दो शादी बस एक को कुंवारा रखना

    सारे लड़कों की कर दो शादी बस एक को कुंवारा रखना

    हालांकि नर्तकी कोई महिला नहीं थी बल्कि एक पुरुष ने नर्तकी का रूप रखा था और वह रावण के दरबार में फिल्मी गाने पर ठुमके लगा रहा था। सारे लड़कों की कर दो शादी बस एक को कुंवारा रखना वाले गाने पर नर्तकी बने शख्स ने रावण के दरबार में जमकर डांस किया। फिल्मी गाने पर डांस देखकर वहां बैठे श्रद्धालु हैरत में पड़ गए और वे रामलीला के दौरान होने वाले फिल्मी डांस को देखकर काफी आहत भी हुए।

    लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

    लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

    रामलीला के दौरान मंच पर फिल्मी गाने पर डांस होता देख वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब रामलीला में फिल्मी गाने पर हो रहे डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+