मुरैना नगर निगम के लिए हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में हुआ विवाद

मुरैना में नवनिर्वाचित पार्षदों और महापौर के लिए आयोजित किया गया शपथ गृहण समारोह, प्रवेश के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों की हुई झड़प

मुरैना, 2 अगस्त। मुरैना में नगर निगम के लिए आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। शपथ ग्रहण समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया गया था। इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह भी मुरैना पहुंचे थे। कांग्रेसियों द्वारा टाउन हॉल में प्रवेश करने के दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

congress

कांग्रेस के 19 और बीजेपी के 20 पार्षदों ने ली शपथ
मंगलवार को नगर निगम मुरैना के नवनिर्वाचित पार्षदों और महापौर के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के 19 नवनिर्वाचित पार्षद और बीजेपी समर्थित 20 नवनिर्वाचित पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही नवनिर्वाचित महापौर शारदा सोलंकी ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

police

टाउन हॉल के अंदर प्रवेश करने को लेकर कांग्रेसियों से हो गई पुलिस की झड़प
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन टाउन हॉल में किया गया था। टाउन हॉल में कांग्रेसी प्रवेश कर रहे थे इसी दौरान टाउन हॉल के अंदर प्रवेश करने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धक्के मार मार कर वहां से खदेड़ने शुरू कर दिया। यह स्थिति देखकर वहां हंगामा होने लगा और कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह भी पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में
कांग्रेस की शारदा सोलंकी द्वारा महापौर पद पर जीत दर्ज कराने के बाद आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह समेत पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और सज्जन सिंह जी मुरैना पहुंचे और यहां उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कांग्रेस खेमे में दिखी खुशी की लहर
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जहां कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दिखी वहीं बीजेपी खेमे में मायूसी नजर आई लेकिन बीजेपी द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि परिषद में सभापति उन्हीं का ही बनेगा और इसके लिए बीजेपी ने जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ कांग्रेस इस बात को लेकर निश्चिंत है कि इस बार पार्षद और महापौर दोनों ही कांग्रेस के ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+