पेट दर्द, दस्त...कुएं का पानी पीने से एक के बाद एक गांव के दर्जनों लोग पड़े बीमार
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दूषित पानी पीने से कई लोगों के बीमार पड़ने की खबर सामने आई है। कैलारस तहसील के ठाठीपुरा गांव कुआं का गंदा पानी पीने एक दर्जन से अधिक महिला पुरूष कों उल्टी दस्त की बीमारी से ग्रसित है। सभी ग्रामीणों का उपचार उप स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
बीमारी की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ठाठीपुरा गांव में पहुंची और कुआं में दवाई डाली गई। बीमारी फैलने से ग्रामीण दहशत में आ गए और कुछ ग्रामीण गांव छोड़कर शहर भी आ गए हैं।

बता दे ठाठीपुरा गांव में जल समस्या तो कई वर्षों से है। एक सूखे कुएं में तीन किलोमीटर दूर से पाइप लाइन डाल कर धनाट्य लोग सूखे कुएं में पानी एकत्रित करते हैं। समरसेबल पंप के द्वारा 300 से 500 रुपए महीने में ग्रामीणों को बेचते हैं।
ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत कई बार जिला प्रशासन से की है। लेकिन पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि गांव में कई बार बोर लगने का कार्य किया गया लेकिन कई फीट नीचे जाने के बाद भी पानी नहीं मिलता, मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा नल जल योजना के अंतर्गत बनाई पानी की टंकी पूरी तरह फेल पड़ी हुई है। जल नल योजना के द्वारा डाली गई पाइपलाइन ठेकेदार वापस ले गए।इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने की है। लेकिन अभी तक कोई ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी की आए दिन समस्या आ रही है। हालात ऐसे हैं कि पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत कलेक्टर से लेकर यहां की जनप्रतिनिधियों से भी की है। लेकिन इस पर कोई भी सुनवाई नहीं करता है। यही कारण है कि यहां के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है।
बीमारी की सूचना मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कैलारस से ग्राम ठाठीपुरा सुबह पहुंच गईं। स्वास्थ्य की टीम द्वारा बताया गया है कि स्थिति नियंत्रण में है।












Click it and Unblock the Notifications