Morena News: नदी का पानी सूखने पर मिली कार, इस हालत में मिले देवर-भाभी के कंकाल

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में क्वारी नदी में एक कार मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कार को जब पानी से बाहर निकाला गया तो उसके अंदर दो कंकाल बरामद हुए हैं। यह कंकाल एक महिला और एक युवक का है। बताया जा रहा है कि यह पुरुष और महिला देवर भाभी हैं।

कार से बरामद किए गए कंकाल करीब चार से पांच महीने पुराने है। फरवरी के महीने में दोनों घर से गुमशुदा हो गए थे। परिजनों ने अंबाह थाने में फरवरी के महीने में ही लापता का मामला दर्ज कराया था।

morena car brother in law and sister in law skeleton

दरअसल, मंगलवार की शाम को गोपी गांव के पास कुआरी नदी के रपटा में पर पानी कम होने पर कार दिखाई दी थी। कार की बीच वाली सीट पर दोनों कंकाल मिले हैं। यह दोनों कंकाल अंबाह थाना क्षेत्र के छत्ते का पुरा के रहने वाले मुकेश के परिजनों के हैं।

सिहोनियां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार और दोनों कंकालों को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों कंकालों को डीएनए परीक्षण के लिए अंबाह समुदाय स्वास्थ केंद्र भेजा गया। डीएनए के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगी।सिहोनियां थाना पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में प्रेम प्रसंग या हत्या की कड़ी सामने आ सकती है।

वहीं मृतका मिथलेश के पति का कहना है कि मिथलेश 6 फरवरी को बाजार के बहाने घर से बाहर निकली थी। वहीं उसका चचेरा भाई नीरज पहले से ही कार लेकर तैयार था। करीब सात दिन बात 14 फरवरी को लंबे इंतजार के बाद मुकेश ने पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+