Morena Viral Video: पुलिस बोली सुबह का टाइम है, फोर्स नहीं है, लोग मरते हैं तो मर जाएं...
मुरैना के लेपा—भिड़ोंसा में नरसंहार की घटना के तत्काल बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा था, वे पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन फोर्स न होने की बात कहकर उन्हें भगा दिया गया। इस तरह की बातचीत का वीडियो सामने आया है।

Recommended Video
चंबल इलाके के मुरैना जिले के लोपा-भिड़ोसा गांव में बीते रोज पुरानी लड़ाई का बदला लेने के लिए एक परिवार के सदस्यों ने दूसरे परिवार के छह सदस्यों को खुलेआम गोलियों से भून दिया। घर के सामने सड़क पर लाशें बिछा दी थीं, इस घटना का वीडियो परिवार की ही एक लड़की ने बनाकर वायरल किया था। ठीक दूसरे दिन इसी घटना से जुड़ा बताया जाने वाला एक वीडिया मुरैना के सिहौंनिया थाना परिसर का वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ेंः Morena: डकैत पान सिंह तोमर के गांव में फिर मौत का तांडव
Viral Video में नरसंहार में मृतक पक्ष के लोगों की आवाज सुनाई दे रही है, थाने में पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाते हुए कह रहे हैं कि आरोपी गोलियां चला रहे हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी कहते नजर आ रहा है कि सुबह का टाइम है, फोर्स नहीं हैं। लोग मरते हैं तो मर जाएं...वीडियो में पीड़ित पक्ष और पुलिस के बीच की बातचीत स्पष्ट सुनाई दे रही है। मदद मांगने वाले को पुलिसकर्मी ने डांट कर भगा दिया। बाद में जब परिवार की लड़की ने डायल-100 मुख्यालय पर फोन पर घटना की जानकारी दी और भोपाल से फोन आए तब पुलिस एक्टिव हुई। हालांकि वन इंडिया हिन्दी इस वायरल वीडियो या इसकी मुरैना के लेपा गांव की घटना से जुड़े होने की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications