Morena News: कॉलोनाइजर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला, Video Viral

एमपी का मुरैना एक बार फिर फायरिंग से गूंज उठा। शहर के कॉलोनाइजर के घर पर कुछ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। वारदात के CCTV फुटेज सामने आए हैं। जो जमकर वायरल हो रहे रहे है।

morena

Morena Indiscriminate firing at colonizer's house:एमपी का चंबल राजौरी, शोंपिया या कश्मीर तो नहीं हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से जरा जरा सी बात पर यहां चल रही गोलियों की आवाज वैसे ही माहौल की तरफ इशारा कर रही हैं। अब मुरैना में एक कॉलोनाइजर के घर पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राइफल, बंदूक और कट्टे ताने बदमाश दनादन फायरिंग करते वीडियो में नजर आ रहे है। घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत जरुर बढ़ गई है।

Recommended Video

    कॉलोनाइजर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 करोड़ की जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला, Video Viral

    मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में दो दिन पहले भिंड जिले में टॉयलेट को लेकर हुए विवाद में खुलेआम फायरिंग हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में बढ़े हुए तनाव से पुलिस ठीक ढंग से निपट भी नहीं पाई कि अब मुरैना में बदमाशों ने कहर बरपाया है। यहां द्वारिकाधाम कॉलोनी में कॉलोनाइजर हरीश सिकरवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें कुछ लोग बंदूक, कट्टे और राइफल से लैस नजर आ रहे है। दौड़-दौड़कर सिकरवार के घर पर फायरिंग कर रहे है। इस घटना की खबर पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती हमलावर फरार हो गए।

    10 करोड़ की जमीन में लेन-देन का विवाद
    वारदात के बाद कॉलोनी और उसके आसपास के एरिया में दहशत का माहौल हैं। सिविल लाइन थाना के टीआई प्रवीण चौहान के मुताबिक इस मामले में आरोपियों के CCTV फुटेज सामने आए हैं। जिसके आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि जिस कॉलोनाइजर हरीश सिकरवार के घर पर घटना को अंजाम दिया गया, उनका हमलावरों से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। कुछ समय पहले सिकरवार ने अम्बाह रोड पर 10 करोड़ की जमीन का सौदा किया था। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस दावा कर रही है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+